लाइव न्यूज़ :

हवलदार की मदद से चल रहा था जुआ अड्डा! पुलिस कर्मी के बेटे सहित 15 धरे गए

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: April 29, 2020 11:11 IST

यह मामला महाराष्ट्र के नागपुर का है. जुआ अड्डे पर कार्रवाई के बाद से क्राइम ब्रांच और अंबाझरी के पुलिस कर्मियों के बीच विवाद छिड़ गया है.

Open in App
ठळक मुद्देनागपुर के अंबाझरी थाने का अजीबोगरीब मामला, हवलदार की मदद से जुआ अड्डा चलने का आरोपअब क्राइम ब्रांच और अंबाझरी के पुलिस कर्मियों के बीच विवाद, 25 अप्रैल की रात को क्राइम ब्रांच ने मारा था छापा

नागपुर: अंबाझरी थाने के हवलदार की मदद से जय नगर बस्ती में चल रहे जुआ अड्डे पर कार्रवाई के बाद से क्राइम ब्रांच और अंबाझरी के पुलिस कर्मियों के बीच विवाद छिड़ गया है. अंबाझरी पुलिस छापे के दौरान लाखों रुपए का गोलमाल किए जाने का अफवाह फैलाकर क्राइम ब्रांच दल पर दबाव बना रही है, वहीं क्राइम ब्रांच के कर्मचारी विवाद को तूल नहीं देने की मंशा से शांत बैठे हैं.

इस प्रकरण की जांच किए जाने पर अंबाझरी पुलिस की अवैध धंधों से साठगांठ का खुलासा हो सकता है. सूत्रों के अनुसार जय नगर में कई दिनों से जुआ अड्डा चल रहा था. इस जुआ अड्डे को अंबाझरी थाने के ही एक हवलदार का संरक्षण हासिल था. उसने अपने भरोसेमंद लोगों को अड्डे के संचालन की जिम्मेदारी दी थी.

तय योजना के तहत जिस दिन हवलदार ड्यूटी पर रहता था उसी दिन अड्डा चलाया जाता था. पुलिस कर्मी का बेटा खुद साथियों के साथ पुलिस की आवाजाही पर नजर रखता था. क्राइम ब्रांच को इस अड्डे की भनक लग गई. उसने योजना बनाकर 25 अप्रैल की रात जुआ अड्डे पर छापा मारा.

व्यापक घेराबंदी किए जाने से क्राइम ब्रांच सफल हो गई. उसने 15 आरोपियों को गिरफ्तार करके 53 हजार रुपए बरामद किए. आरोपियों को गिरफ्तार करके अंबाझरी थाने को सौंप दिया गया.

सूत्रों के अनुसार क्राइम ब्रांच की कार्रवाई से अंबाझरी पुलिस और संबंधित हवलदार तिलमिला उठे. वह जुआ अड्डे पर पकड़े गए हवलदार ने साथियों की मदद से क्राइम ब्रांच द्वारा लाखों रुपए दबाए जाने की अफवाह फैला दी. उसने कुछ लोगों के माध्यम से आला अधिकारियों से भी शिकायत की. अधिकारियों ने जब पड़ताल की तो उन्हें अंबाझरी पुलिस द्वारा योजना के तहत अफवाह फैलाए जाने का पता चल गया.

टॅग्स :नागपुरक्राइमलोकमत समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने