लाइव न्यूज़ :

इंजीनियरिंग की पूर्व छात्रा ने कॉलेज के लेक्चरर पर लगाया रेप का आरोप, 7 साल बाद पुलिस को बताई आपबीती

By भाषा | Updated: December 11, 2018 15:06 IST

महिला द्वारा घटना के सात वर्ष बाद मामला दर्ज कराने को लेकर सवाल पूछे जाने पर पुलिस अधिकारी ने कहा कि शिकायतकर्ता ने बताया कि वह डरी हुई और घबरायी हुई थी।

Open in App

महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिला स्थित सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज की एक पूर्व छात्रा के आरोपों के आधार पर पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है, जिनमें कॉलेज के कुछ लेक्चरर एवं कर्मचारी शामिल हैं। छात्रा का आरोप है कि आरोपियों ने वर्ष 2011 में उसका बलात्कार किया था।

एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि पीड़िता अभी 30 वर्ष की है और 2011 में वह उसी कॉलेज में पढ़ती थी।

पुलिस निरीक्षक अशोक कोली ने पीटीआई-भाषा को बताया कि छह दिसंबर को रामनगर पुलिस थाना में मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने बताया, ‘‘हमने आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 के तहत मामला दर्ज किया है।’’ 

हालांकि कथित घटना के सिलसिले में उन्होंने विस्तार से नहीं बताया।

जांच के बारे में पूछे जाने पर कोली ने बताया कि प्राथमिकी में जिन व्यक्तियों के नाम दर्ज है पुलिस उनकी पहचान करने की कोशिश कर रही है।

महिला द्वारा घटना के सात वर्ष बाद मामला दर्ज कराने को लेकर सवाल पूछे जाने पर पुलिस अधिकारी ने कहा कि शिकायतकर्ता ने बताया कि वह डरी हुई और घबरायी हुई थी।

टॅग्स :महाराष्ट्ररेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने