लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: घर में प्लास्टिक बैग में क्षत-विक्षत हालत में मिला महिला का शव, मृतका की बेटी से पुलिस कर रही पूछताछ

By अंजली चौहान | Updated: March 15, 2023 11:20 IST

पुलिस ने महिला के शव को प्लास्टिक बैग से बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक, महिला का शव क्षत-विक्षत हालत में था। उसके शरीर के कुछ हिस्सें जैसे हाथ और पैर काटे गए थे।

Open in App
ठळक मुद्दे महाराष्ट्र के लालबाग इलाके में हत्या का सनसनीखेज मामला आया सामने महिला का शव घर में प्लास्टिक बैग में मिला महिला की बेटी को पुलिस ने लिया हिरासत में

मुंबई: महाराष्ट्र के लालबाग इलाके में सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां बुधवार को 53 वर्षीय महिला का शव उसके ही घर में प्लास्टिक की थैली में मिला। पुलिस का कहना है कि महिला का शव कई महीनों तक एक कोठरी में रखा गया था।

दरअसल, लालबाग इलाके के रहने वाली महिला अपनी बेटी के साथ घर में रहती थी लेकिन कई महीनों से उसके बारे में कोई सूचना नहीं मिली। जिसके एक वादी ने अपनी बहन के गुमशुदा होने की शिकायत पुलिस थाने में दर्ज कराई। मामला पुलिस के संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने महिला की तालाश शुरू की तो इस पूरे घटनाक्रम का खुलासा हुआ। 

पुलिस ने महिला के शव को प्लास्टिक बैग से बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक, महिला का शव क्षत-विक्षत हालत में था। उसके शरीर के कुछ हिस्सें जैसे हाथ और पैर काटे गए थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में आगे की जांच जारी है। 

महिला की बेटी पर शक 

गौरतलब है कि मृतक महिला अपनी 21 वर्षीय बेटी के साथ रहती थी। इस मामले में पुलिस ने महिला की बेटी को अपनी गिरफ्त में लिया है और पूछताछ कर रही है। डीसीपी प्रवीण मुंधे ने घटना के बारे में बताते हुए कहा कि मृत महिला के भाई और भतीजे ने मंगलवार को कालाचौकी पुलिस थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी।

पहली मंजिल के अपार्टमेंट की तलाशी लेने पर एक प्लास्टिक की थैली के अंदर महिला की सड़ी-गली लाश मिली है। पुलिस ने महिला की बेटी को हिरासत में ले लिया है और उसेस पूछताछ कर रही है। उन्होंने कहा कि मामले में मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है और शव के पोस्टमार्टम के बाद ही हत्या के कारणों का खुलासा हो पाएगा। 

बता दें कि ये पहली घटना नहीं है, हाल के महीनों में ऐसी कई घटनाएं देखने को मिली है, जिसमें मृतकों की लाश को घर में क्षत-विक्षत हालत में रखा गया है। हाल ही में मुंबई की रहने वाली श्रद्धा वार्कर का केस सामने आया था, जिसने सभी के दिल को दहला दिया था।

दरअसल, दिल्ली में रह रही श्रद्धा का शव उनके ही अपार्टमेंट में रखे फ्रिज से मिला था। हत्या के आरोप में उनके लिव-इन पार्टनर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जिस पर आरोप है कि उसने महिला की हत्या कर शव के टुकड़े कर उसे महरौली के जंगलों में फेंक दिया। 

टॅग्स :महाराष्ट्रमर्डर मिस्ट्रीहत्याक्राइममुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज