लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: नागपुर में बड़ा हादसा, 3 महीने का बच्चा गंभीर, एक हफ्ते में ड्रिंक एंड ड्राइव का दूसरा मामला

By आकाश चौरसिया | Updated: May 25, 2024 12:54 IST

Maharashtra Incident: महाराष्ट्र के नागपुर में एक और सड़क हादसा हुआ, जहां एक नशे की हालत में आकर तीन लोगों को कार ने टक्कर मारी। इसमें एक तीन साल का बच्चा गंभीर रूप से घायल हुआ।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र के नागपुर में हुआ सड़क हादसा जहां नशे की हालत में कार ने तीन लोगों को टक्कर मारीहादसे में 3 वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल

मुंबई:महाराष्ट्र के नागपुर से एक बार फिर कार से हुई दुर्घटना की खबर सामने आ रही है। जहां तेज रफ्तार से आ रही कार ने 3 लोगों को टक्कर मार दी, इस घटना में महिला और बच्चे को चोट पहुंची, जबकि एक अन्य व्यक्ति भी घायल हो गया। यह घटना जेंडा चौक क्षेत्र में हुआ जो कोतवाली पुलिस के अंर्तगत में आता है। पुलिस ने कार चला रहे आरोपी को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है।  

यह घटना रात के लगभग 8:30 बजे घटित हुआ, इसके परिणाम यह रहा कि एक महिला बुरी तरह घायल हो गई, जिसमें उसके बच्चा भी जख्मी हुआ और एक व्यक्ति को भी चोट पहुंची। इस हादसे के बाद पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया, जिसमें कार ड्राइवर भी शामिल है, जो उस वक्त बुरी तरह से कार चला रहा था। अब घायल हुए लोगों को नजदीकी अस्पताल में भेज दिया गया और पुलिस ने अब आरोपियों को मेडिकल एग्जामिनेशन के लिए भेजा दिया है। 

नागपुर डीसीपी गोरख भामरे ने घटना के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा, “कोतवाली पुलिस स्टेशन के जेंडा चौक इलाके में रात करीब 8:30 बजे एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से एक महिला, उसका बच्चा और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गए। लोगों ने एक आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस ने मामले में 3 युवकों और कार चालक को हिरासत में लिया है। कार से शराब की बोतलें और नशीला पदार्थ बरामद हुआ। आरोपियों का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है और मामला दर्ज किया जा रहा है।''

इस बड़े हादसे के बाद आसपास के गुस्साए लोगों ने हादसे को अंजाम देने वाली कार में तोड़फोड़ की। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और उन सभी परिस्थितियों का पता लगाने की कोशिश कर रही, जिसके चलते ये बड़ा हादसा हुआ।  

यह घटना तब हुई, जब 19 मई को हुए पुणे में पोर्शे कार से जब एक बाइक पर जा रहे दो इंजीनियर को टक्कर मार दी थी। इस हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई थी। हादसे का शिकार हुए अश्विनी कोस्टा और अनीश अवधिया दोनों ही मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं। 

इस हादसे के बाद प्रशासनिक तौर पर ट्राफिक नियम को और मजबूत करने की बात सामने आ रही है। और ये भी बताया जा रहा है कि जिससे आगे ऐसा न होने पाए, सभी लोग जिम्मेदारी के साथ कार चला सके।

टॅग्स :नागपुरमहाराष्ट्रमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला