लाइव न्यूज़ :

भिवंडी इमारत हादसा: एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत के बाद हल्ली गांव में मातम

By भाषा | Updated: September 24, 2020 14:44 IST

आरिफ ने पिछले महीने अपने भाई को भी काम करने के लिए गांव से भिवंडी बुला लिया था। उन्होंने बताया कि ये सभी छह लोग ‘जिलानी बिल्डिंग’ में रहते थे और सोमवार को हुए हादसे में मारे गए। शेख ने कहा, ‘‘ उनकी मौत की खबर आते ही गांव के कई लोग घर पर दुख जताने के लिए पहुंचे।’’

Open in App
ठळक मुद्देभिवंडी में सोमवार को इमारत के ढहने की घटना में आरिफ युसूफ शेख (32) और उनके परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई। मृतक के रिश्तेदार बाबूलाल शेख ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि आरिफ अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ आठ साल पहले भिवंडी चला गया था। घटना की जानकारी मिलने के बाद उनके कुछ रिश्तेदार लातूर से भिवंडी भी गए हैं।

लातूरः महाराष्ट्र के भिवंडी में तीन मंजिला इमारत के ढहने से हुए हादसे में गांव के छह लोगों की मौत के बाद लातूर जिले के हल्ली गांव में मातम पसरा है।

भिवंडी में सोमवार को इमारत के ढहने की घटना में आरिफ युसूफ शेख (32) और उनके परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई। मृतक के रिश्तेदार बाबूलाल शेख ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि आरिफ अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ आठ साल पहले भिवंडी चला गया था।

आरिफ ने पिछले महीने अपने भाई को भी काम करने के लिए गांव से भिवंडी बुला लिया था। उन्होंने बताया कि ये सभी छह लोग ‘जिलानी बिल्डिंग’ में रहते थे और सोमवार को हुए हादसे में मारे गए। शेख ने कहा, ‘‘ उनकी मौत की खबर आते ही गांव के कई लोग घर पर दुख जताने के लिए पहुंचे।’’

उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद उनके कुछ रिश्तेदार लातूर से भिवंडी भी गए हैं। अधिकारियों ने बताया था कि भिवंडी इमारत हादसे में 18 बच्चों सहित 40 लोगों की मौत हुई है। 25 लोगों को मलबे से जिंदा भी निकाला गया है।

भिवंडी में इमारत ढहने की घटना को अदालत ने ‘बेहद गंभीर’ बताया

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी उपनगर में इमारत ढहने का बंबई उच्च न्यायालय ने बृहस्पतिवार को स्वतः संज्ञान लेते हुए इसे एक “बेहद गंभीर” घटना बताया। मुख्य न्यायाधीश दीपांकर दत्त की अध्यक्षता वाली पीठ ने महाराष्ट्र राज्य, बृहन्मुंबई महानगर पालिका तथा भिवंडी-निजामपुर, कल्याण-डोम्बिवली, ठाणे और नवी मुंबई की निकाय संस्थाओं को मामले में प्रतिवादी बनाया है। अदालत, कल्याण-डोम्बिवली में निर्माण के एक अन्य मामले की सुनवाई कर रही थी जब मुख्य न्यायाधीश दत्त ने कहा कि भिवंडी में की घटना में 40 लोग मारे गए थे और यह “बेहद गंभीर” मसला है।

भिवंडी के पॉवरलूम कस्बे में तीन मंजिला इमारत सोमवार को ढह गई थी। मुख्य न्यायाधीश ने कहा, “भिवंडी में एक इमारत ढह गई जिसमें कई लोगों की जान चली गई। हमें बताया गया है कि मुंबई में भी स्थिति गंभीर है।” उन्होंने कहा, “हम राज्य और सभी निकाय संस्थाओं को प्रतिवादी बना रहे हैं और नोटिस जारी कर रहे हैं।”

इसके साथ ही न्यायमूर्ति दत्त ने महाधिवक्ता आशुतोष कुम्भकोणी को निर्देश दिया कि वह सुनिश्चित करें कि राज्य और निकाय संस्थाओं द्वारा जवाब दाखिल किया जाए। अदालत ने घटना का स्वतः संज्ञान लेते हुए कहा कि दो सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल हो जाना चाहिए।

पंजाब के मोहाली में इमारत ढहने से दो लोगों की मौत

पंजाब में मोहाली के डेरा बस्सी इलाके में बृहस्पतिवार को एक इमारत के ढह जाने से दो लोगों की मौत हो गई। डेरा बस्सी उपमंडलीय दंडाधिकारी कुलदीप बावा ने कहा, ‘‘हादसे में दो लोगों की मौत हो गई।’’ बचाव अभियान जारी है। अधिकारियों ने बताया कि मलबे में और लोगों के दबे होने की आशंका हैं

टॅग्स :मुंबईउद्धव ठाकरे सरकारउद्धव ठाकरे
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला