लाइव न्यूज़ :

जिस बेटे को अपने खून से सींचा, पिता की मौते बाद वही करने लगा मां का रेप

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: December 13, 2019 14:30 IST

पुलिस अधिकारी ने कहा, ''आरोपी बेताहाशा शराब पीने का लतेड़ी है। उसकी दो बहनें और एक भाई है। वह हमेशा शराब पीने के लिए अपनी मां से पैसों की मांग करता था। अगर वह पैसे देने से मना करती थी तो वह मां को पीटता भी था।

Open in App
ठळक मुद्देमहिला ने सिडको पुलिस थाने में बुधवार (11 दिसंबर) को बेटे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर कोर्ट के समक्ष पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। 

महाराष्ट्र के औरंगाबाद से मां और बेटे के पवित्र रिश्ते को शर्मसार करने वाली खबर आई है। जिस मां के आंचल तले बेटे ने जिंदगी की राह में चलना सीखा, जिस मां ने बेटे को अपने खून से सींचा, उसी ने उसकी आबरू को दरिंदगी से रौंद डाला। पीड़िता ने पुलिस में शिकायत कराई है कि उसके बेटे ने एक नहीं, कई बार उसके साथ रेप किया। 

महिला ने सिडको पुलिस थाने में बुधवार (11 दिसंबर) को बेटे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। आरोपी बेटे की उम्र 20 साल बताई जा रही है। समाचार एजेंसी पीटीआई की खबर के मुताबिक, पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर कोर्ट के समक्ष पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। 

पुलिस के मुताबिक, महिला का पति यानी आरोपी बेटे के पिता का सात साल पहले निधन हो गया था और पीड़िता परिवार चलाने के लिए एक अस्पताल में काम करती थी। 

पुलिस अधिकारी ने कहा, ''आरोपी बेताहाशा शराब पीने का लतेड़ी है। उसकी दो बहनें और एक भाई है। वह हमेशा शराब पीने के लिए अपनी मां से पैसों की मांग करता था। अगर वह पैसे देने से मना करती थी तो वह मां को पीटता भी था।''

पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक, बेटे ने मां के साथ पिछले तीन महीनों में कई मौकों पर रेप किया। 

पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपी ने अपनी मां को उसका भंडाफोड़ करने की सूरत में जान से मारने की धमकी भी दी थी। पुलिस के मुताबिक, बेटे द्वारा यौन हमलों से आजिज आकर महिला ने बुधवार की सुबह सिडको पुलिस थाने की राह पकड़ी और शिकायत दर्ज कराई।

टॅग्स :रेपगैंगरेपक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए