लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: मुंबई में 12 साल की परेशान लड़की ने माता-पिता को भेजा धमकी भरा ई-मेल

By भाषा | Updated: August 4, 2020 20:50 IST

बैंकर ने बोरिवली पुलिस से संपर्क कर उसे और उसकी पत्नी को फिरौती की धमकी मिलने की शिकायत की जिसकी जांच अपराध शाखा की नौवीं इकाई ने शुरू की। इसके बाद यह मामला सामने आया है।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारी ने बताया कि ई-मेल भेजने वाले ने खुद को चीनी नागरिक बताया जो शिकायतकर्ता के परिवार के सभी सदस्यों को जानता है और एक लाख रुपये की मांग की। अधिकारी ने बताया कि तकनीकी अन्वेषण से पता चला कि ई-मेल बैंकर के मोबाइल फोन से भेजे गए हैं। जांच में पता चला कि मोबाइल फोन का इस्तेमाल बैंकर की 12 साल की बेटी करती थी।

मुंबई: मुंबई में एक 12 साल की लड़की ने कथित रूप से उसपर ध्यान नहीं दिए जाने से परेशान होकर अपने ही माता-पिता को ई-मेल भेजकर लाखों रुपये की फिरौती की मांग कर दी और मांग पूरी नहीं होने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दे दी। पुलिस ने मंगलवार को इसकी जानकारी देते हुए कहा कि लड़की के पिता पेशे से बैंकर हैं।

अधिकारी ने बताया कि मुंबई पुलिस की अपराध शाखा की जांच में यह मामला सामने आया जबकि शुरुआत में उसने भारतीय दंड संहिता की धारा -387 (व्यक्ति को जान से मारने का भय या फिरौती के लिए नुकसान पहुंचाने की धमकी) के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी।

उन्होंने बताया कि 21 जून को बैंकर ने बोरिवली पुलिस से संपर्क कर उसे और उसकी पत्नी को फिरौती की धमकी मिलने की शिकायत की जिसकी जांच अपराध शाखा की नौवीं इकाई ने शुरू की। अधिकारी ने बताया कि ई-मेल भेजने वाले ने खुद को चीनी नागरिक बताया जो शिकायतकर्ता के परिवार के सभी सदस्यों को जानता है और एक लाख रुपये की मांग की।

यह ई-मेल अलग-अलग आईडी से भेजी गई।’’ उन्होंने बताया, ‘‘बाद में ईमेल में फिरौती की राशि बढ़ाकर 1.2 करोड़ रुपये कर दी गई और मांग नहीं पूरी करने पर शिकायतकर्ता, उसकी पत्नी और दोनों बेटियों को जान से मारने की धमकी दी गई। अधिकारी ने बताया कि तकनीकी अन्वेषण से पता चला कि ई-मेल बैंकर के मोबाइल फोन से भेले गए हैं और यहां तक फिरौती के लिए भेजे गए तीनों ई-मेल का आई पता एक ही था।

उन्होंने बताया, ‘‘जांच में पता चला कि मोबाइल फोन का इस्तेमाल बैंकर की 12 साल की बेटी करती थी। हमने माता-पिता की उपस्थिति में उससे बात की और लड़की ने स्वीकार किया कि ई-मेल उसने भेजे हैं।’’

अधिकारी के मुताबिक, ‘‘लड़की ने बताया कि उसे लगता है कि उसके माता-पिता उसपर ध्यान नहीं देते बल्कि चार साल की उसकी बहन से ज्यादा प्यार करते हैं।’’ लड़की ने बताया कि उसके माता-पिता अकसर उसे डांटते हैं और उसका मानना था कि ई-मेल से उनकी गिरफ्तारी हो जाएगी।

अधिकारी ने बताया कि लड़की के माता-पिता ने आगे की कार्रवाई करने से इनकार कर दिया जिसकी जानकारी हमने बोरिवली पुलिस की अपराध शाखा को दे दी है। 

टॅग्स :महाराष्ट्रक्राइमकेसक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए