लाइव न्यूज़ :

Maharashtra: मिड-डे मील खाने से 100 से ज्यादा बच्चे पड़े बीमार, 4 पर एफआईआर दर्ज

By धीरज मिश्रा | Updated: February 1, 2024 12:03 IST

Maharashtra: मिड-डे मील खाने से 100 से ज्यादा बच्चे बीमार पड़ गए। इस मामले में स्थानीय पुलिस के द्वारा चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देफूड पॉइजनिंग से 100 से ज्यादा बच्चे बीमार पड़ गएपुलिस ने चार लोगों के खिलाफ दर्ज किया मामला छात्रों को खाने में पुलाव और एक गुलाब जामुन परोसा गया था

Maharashtra: मिड-डे मील खाने से 100 से ज्यादा बच्चे बीमार पड़ गए। इस मामले में स्थानीय पुलिस के द्वारा चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। शाहपुर के तहसीलदार कोमल ठाकुर ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि बुधवार को मिड-डे मील खाने से बच्चों को फूड पॉइजनिंग हुआ।

48 लड़कियों सहित कुल 117 छात्रों को शाहपुर उप-जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। फूड पॉइजनिंग का यह मामला संत गाडगे महाराज प्राथमिक और माध्यमिक आश्रम स्कूल से आई है। यह स्कूल मुंबई के बाहरी इलाके शाहपुर तालुका के भटसाई में स्थित है।

स्कूल में कितने छात्र है

तहसीलदार कोमल ठाकुर ने कहा कि स्कूल में क्लास 1 से 10 तक में 290 छात्र रहते हैं और उनमें से 168 छात्र, जो बुधवार को उपस्थित थे, उन्हें बाहर से लाया गया भोजन परोसा गया। अधिकारी ने कहा कि छात्रों को खाने में पुलाव और एक गुलाब जामुन परोसा गया। इसे खाने के बाद बच्चों की तबियत खराब होने लगी। उन्हें उल्टी और फूड पॉइजनिंग के अन्य लक्षण महसूस होने लगे। मौके की गंभीरता को देखते हुए बच्चों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस के अनुसार इस घोर लापरवाही के मामले में जिला ग्रामीण पुलिस के द्वारा स्कूल अधीक्षक, प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका, माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक और बाहर से खाना लाने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इन पर भारतीय दंड संहिता की धारा 284, 336, के तहत दर्ज किया गया है।

बताते चले कि अस्पताल में 117 छात्रों को इलाज के लिए ले जाया गया था। इनमें सात का इलाज चल रहा है और बाकी को छुट्टी मिल गई है। बताया जा रहा है कि बच्चों को परोसे गए खाद्य पदार्थों के नमूने एकत्र कर जांच के लिए भेज दिया गया है। वहीं इस मामले के उजागर होने के बाद जिला के वरिष्ठ अधिकारियों ने अस्पताल का दौरा किया और बच्चों के सेहत को जाना। 

टॅग्स :महाराष्ट्रक्राइमSchool EducationThane Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने