लाइव न्यूज़ :

Maharasahtra Accident: चलती बाइक से दो युवकों को रील बनाना पड़ गया महंगा, हादसे का हुए शिकार, 1 की मौत

By आकाश चौरसिया | Updated: July 6, 2024 15:35 IST

सामने आए वीडियो में दो युवक तेज रफ्तार बाइक पर रील बनाते हुए दिख रहे हैं, लेकिन इतने में ही चलती गाड़ी हादसे का शिकार हो जाती है और परिणाम के रूप में दोनों दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र के धुले-सोलापुर हाईवे (Dhule-Solapur Highway) से एक वीडियो सामने आयाजिसमें दो युवक हाईवे पर चल रहे हैंलेकिन, रील बनाने के चक्कर में दोनों हादसे का शिकार हो जाते हैं

मुंबईमहाराष्ट्र के धुले-सोलापुर हाईवे (Dhule-Solapur Highway) से एक वीडियो सामने आया, जिसमें दो युवक रील बनाते हुए देखे जा सकते हैं। लेकिन, इस दौरान दोनों हादसे का शिकार हो जाते हैं। दुर्घटना में अभी एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई है। ऐसे में वीडियो के सामने आने से लोगों को हाईवे पर गाड़ी चलाने के लिए सावधान करने वाले हैं, जिससे वे आगे कभी इस तरह की गलती न करें, अन्यथा हादसे का शिकार हो सकते हैं। 

सामने आए वीडियो में दो युवक तेज रफ्तार बाइक पर रील बनाते हुए दिख रहे हैं, लेकिन इतने में ही चलती गाड़ी हादसे का शिकार हो जाती है और परिणाम के रूप में दोनों दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं। सामने आई खबर से पता चला कि बाइक चला रहे शख्स की हादसे में मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं, हादसे में दूसरा शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया है। 

यह हादसा धुले-सोलापुर हाईवे पर हुआ और ये बीड बाईपास के पास हुआ है। फिलहाल वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार और तेजी से वायरल हो रहा है। 

घटना के कथित एक मिनट लंबे वीडियो में, दोनों-बिना हेलमेट के राजमार्ग पर अपनी मोटरसाइकिल पर लहराते दिखे। फिर जैसे ही कैमरे के पीछे बैठा व्यक्ति खुद को रिकॉर्ड कर रील बनाता है, तभी  उसका दोस्त, जो गाड़ी चला रहा था, वो भी कैमरे के मुड़ते ही और मुस्कुराता है। इतने में ही गाड़ी पर अपना संतुलन ड्राइवर ने खो देता है और गाड़ी डिवाइडर से टकरा जाती है, फिर हादसा हो गया। 

हालांकि, हादसे से पहले पीछे बैठा व्यक्ति 'वी' चिन्ह दिखाता है, और ड्राइवर भी हां में हां मिलाते हुए पीछे मुड़कर देखने लगता है। इतने में डिवाइडर से हुई टक्कर की चपेट में आते ही दोनों हवा में उछल गए और सड़क पर जा गिरे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इनमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई।

इसके अलावा, वीडियो के अंत में और दुर्घटना के बाद कैमरा ऊपर आसमान की ओर मुड़ता है, यह सुना जा सकता है कि घायल व्यक्ति राजमार्ग पर गुजर रहे किसी व्यक्ति से मदद मांग रहा है। घायल व्यक्ति ने मराठी में किसी से कहा, "मेरी मदद करो, मुझे खून बह रहा है। मेरा पैर मुड़ गया है"।

टॅग्स :महाराष्ट्रसोलापुरसोलापुर दक्षिण
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?