लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: 16 वर्षीय दलित लड़की के साथ 6 महीने तक 10 लोगों ने किया रेप, 5 आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: February 12, 2020 14:25 IST

Maharashtra's Solapur Rape case: पुलिस के मुताबिक पीड़िता काफी दिनों से तनाव में थी। उसे मंदिर के बाहर रोता हुआ देखा गया था। फिर उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई है। पहले पुलिस ने पीड़िता को समझा-बुझाकर विश्वास में लिया तब जाकर पीड़िता ने सारी सच्चाई बताई।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने बताया कि लड़की के पिता की कुछ समय पहले मौत हो गई थी और वह अपनी मां के साथ रहती थी।अधिकारी ने बताया कि आरोपियों में कुछ ऑटो-रिक्शा चालक हैं।

महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में 16 साल की एक लड़की के साथ 10 लोगों के कथित तौर पर छह महीने तक बलात्कार करने का दर्दनाक मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों में से पांच को भारतीय दंड संहिता की धारा 376-डी, पोक्सो अधिनियम और अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता दलित समुदाय से आती है। मामला तब सामने आया जब कुछ लोगों ने मंगलवार को लड़की को मंदिर के बाहर रोता देख पुलिस को इसकी जानकारी दी।

सोलापुर के एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘ बच्ची तनाव में थी लेकिन पुलिस ने उसे समझा-बुझाकर विश्वास में लिया, जिसके बाद उसने इस घटना की जानकारी दी। इसके बाद मामला दर्ज किया गया और 10 में से पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।’’ उन्होंने बताया कि लड़की और कुछ आरोपी दोस्त थे। बाद में कुछ और लोग इस अपराध में शामिल हो गए।

अधिकारी ने बताया कि आरोपियों में कुछ ऑटो-रिक्शा चालक हैं, जो छह महीने तक उसे अलग-अलग जगह ले जाते रहे और जहां उन्होंने उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया। उन्होंने बताया कि विजापुर नाका पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और बाकी आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस ने बताया कि लड़की के पिता की कुछ समय पहले मौत हो गई थी और वह अपनी मां के साथ रहती थी, जो घर चलाने के लिए छोटे-मोटे काम करती है।

टॅग्स :महाराष्ट्ररेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने