लाइव न्यूज़ :

महिला कर्मचारी ने पत्रिका के संपादक को उतारा मौत के घाट, यौन उत्पीड़न का लगाया आरोप

By नियति शर्मा | Updated: March 19, 2019 18:54 IST

इंडिया अनबाउंड के संपादक नित्यानंद पांडे का शव भिवंडीं के खारदी गांव के एक नाले से मिला। पांडे को गला घोंट कर मारा था और उसके सिर पर भी कई वार किये गए थे।

Open in App
ठळक मुद्देयौन उत्पीड़न का बदला लेने के लिए महिला ने अपने सहकर्मी के साथ मिलकर ऑफिस के संपादक की हत्या की। महिला करीब दो सालों से यौन उत्पीड़न का शिकार थी। संपादक की हत्या के बाद दोनों ने शव को नाले में फेंक दिया गया

महाराष्ट्र के थाणे जिले में सोमवार (18 मार्च) को सूबे की पुलिस ने हत्या के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इन दोनों आरोपियों में एक 24 वर्षीय महिला भी है। महिला एक पत्रिका में काम करती थी। पुलिस ने बताया कि महिला ने यौन उत्पीड़न का बदला लेने के लिए अपने सहकर्मी के साथ मिलकर पत्रिका के संपादक की हत्या की है।पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान 45 वर्षीय नित्यानंद पांडे के रूप में हुई है। वह इंडिया अनबाउंड के संपादक थे।  नित्यानंद पांडे के परिवार ने उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट 15मार्च, 2019 को दर्ज करवाई थी। पुलिस को नित्यानंद का शव  भिवंडी के नाले से मिला। थाणे जिले के पुलिस अधीक्षक शिवाजी राठौर ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि पूछताछ में महिला ने हत्या का कारण यौन उत्पीड़न बताया है। महिला नित्यानंद की सहायक थी और करीब दो सालों से यौन उत्पीड़न का शिकार थी।महिला ने इस काम के लिए अपने एक सहकर्मी की मदद ली थी। उसके तैयार होने पर दोनों ने मिलकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया।पुलिस ने मीडिया को बताया कि दोनों आरोपी पांडे को एक प्रापर्टी दिखाने के बहाने से उसी की कार से भायंदर ले कर गये थे। बीच रास्ते में ही सहकर्मी ने पांडे को ड्रिक में नशीली दवा मिला कर दी, जिससे थोड़ी ही देर में वो बेहोश हो गए। दोनों ने मिलकर नित्यानंद का गला घोंट दिया। हत्या के बाद शव को नाले में फेंक दिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

टॅग्स :हत्याकांडमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

क्राइम अलर्टबिहार के गोपालगंज जिले में शादीशुदा प्रेमिका के बुलावे पर पहुंचा युवक, पहले से रची गई साज़िश के तहत युवक को पीट पीटकर मार डाला गया

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो