लाइव न्यूज़ :

VIDEO: एमपी में महिला ने झगड़े के बाद पति की पहली पत्नी को 50 से अधिक बार चाकू घोंपा

By रुस्तम राणा | Updated: November 3, 2024 21:37 IST

पुलिस के मुताबिक, 22 वर्षीय मानसी और 26 वर्षीय जया की शादी रामबाबू वर्मा नाम के शख्स से हुई है। यह घटना दिवाली के दिन 31 अक्टूबर को हुई, जब मानसी और जया के बीच किसी मुद्दे पर बहस हुई, जो बाद में हिंसक हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देगुस्से में आकर मानसी ने जया पर चाकू से 50 से ज़्यादा बार वार कियाइस खौफनाक घटना के वीडियो में मानसी जया के पास खड़ी दिख रही हैजो हमले के बाद खून से लथपथ घायल अवस्था में पड़ी हुई थी

रीवा: मध्य प्रदेश के रीवा जिले में एक महिला ने अपने पति की पहली पत्नी को विवाद के बाद चाकू से 50 से ज़्यादा बार वार करके गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना का एक खौफनाक वीडियो सामने आया है, जिसमें आरोपी मानसी जया को बार-बार चाकू मारती दिख रही है।

पुलिस के मुताबिक, 22 वर्षीय मानसी और 26 वर्षीय जया की शादी रामबाबू वर्मा नाम के शख्स से हुई है। यह घटना दिवाली के दिन 31 अक्टूबर को हुई, जब मानसी और जया के बीच किसी मुद्दे पर बहस हुई, जो बाद में हिंसक हो गई।

गुस्से में आकर मानसी ने जया पर चाकू से 50 से ज़्यादा बार वार किया। इस खौफनाक घटना के वीडियो में मानसी जया के पास खड़ी दिख रही है, जो हमले के बाद खून से लथपथ घायल अवस्था में पड़ी हुई थी। मानसी को जया के चेहरे पर लात मारते और उसे गालियाँ देते हुए भी देखा जा सकता है।

जया को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई गई है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और मानसी को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, जया की शादी 2019 में रामबाबू वर्मा से हुई थी। हालांकि, खराब स्वास्थ्य के कारण वर्मा ने 2021 में मानसी से शादी कर ली।

मामले के बारे में बात करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उदित मिश्रा ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है। मिश्रा ने मीडिया से कहा, "रामबाबू की पहली पत्नी जया अक्सर बीमार रहती थी, जिसके कारण उसने मानसी से शादी कर ली। हम अपनी जांच में पीड़िता के बयान का इंतजार कर रहे हैं।"

टॅग्स :Madhya Pradeshहत्याक्राइमCrime
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस