लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेशः डिप्टी कमिश्नर की पत्नी ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में बताई यह वजह

By मुकेश मिश्रा | Updated: March 3, 2019 12:41 IST

पुलिस को टेबल पर रखा एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें उन्होंने लिखा है कि भगवान के पास शांति से सोने जा रही हूं।

Open in App
ठळक मुद्दे डिप्रेशन के चलते आत्महत्या की बात सामने आ रही है। घटना के वक्त उनका 14 वर्षीय बेटा घर में ही मोबाइल पर इयरफोन लगाकर गेम खेल रहा था।

मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में वाणिज्यिक कर विभाग के डिप्टी कमिश्नर की पत्नी ने शनिवार शाम फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उनके पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। घटना के वक्त उनका 14 वर्षीय बेटा घर में ही मोबाइल पर इयरफोन लगाकर गेम खेल रहा था। जिसके चलते उसे कुछ पता नही चला।

तिलकनगर पुलिस को घर से मिले सुसाइट नोट में डिप्रेशन के चलते आत्महत्या की बात सामने आ रही है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँची। एएसपी शैलेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि छानबीन जारी है। फिलहाल पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, वाणिज्यिक कर विभाग के डिप्टी कमिश्नर  दीपक श्रीवास्तव  की पत्नी 42 वर्षीय रंजना श्रीवास्तव ने शनिवार शाम फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रंजना के कमरे से पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला है।

बताया जा रहा है कि घटना से कुछ देर पहले दीपक ने रंजना को फोन भी लगाया था लेकिन जवाब नहीं मिला तो पड़ोसी ऋषिराजसिंह चौहान को घर जाकर देखने को कहा। ऋषिराज घर पहुंचे तो दरवाजा बंद मिला। उन्होंने दरवाजा तुड़वाया तो रंजना फांसी पर झूलती मिली। रंजना का 14 वर्षीय बेटा शिवम व डेढ़ साल की बेटी टीशा है।घटना के वक्त उनका 14 वर्षीय बेटा घर में ही मोबाइल पर इयरफोन लगाकर गेम खेल रहा था।  

पुलिस को टेबल पर रखा एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें उन्होंने लिखा है कि भगवान के पास शांति से सोने जा रही हूं। मैं रंजना श्रीवास्तव थोड़ी पागल हूं। मेरी जीने की इच्छा खत्म हो चुकी है। मैं मर्जी से आत्महत्या कर रही हूं। इसमें किसी का दोष नहीं है। मेरे मरने के बाद किसी को परेशान नहीं किया जाए। मैं भगवान के पास शांति से सोना चाहती हूं।

टॅग्स :मध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला