लाइव न्यूज़ :

बेटे के साथ शिक्षक ने फांसी लगाई, दाह संस्कार के लिए 35000 नकदी छोड़ा, जानिए सुसाइड नोट में क्या-क्या लिखा

By बृजेश परमार | Updated: August 13, 2020 20:17 IST

शिक्षक ने सुसाइड नोट के साथ पिता-पुत्र के दाह संस्कार के लिए 35 हजार से अधिक की नकद राशि भी छोड़ी है। घर से बदबू आने पर मामले का खुलासा हुआ। एएसपी ग्रामीण आकाश भूरिया ने बताया कि पड़ोसियों को शिक्षक के घर से बदबू आई तो इसकी सूचना थाने पर दी गई।

Open in App
ठळक मुद्देकिसी को भी अनुकंपा नियुक्ति नहीं देने और उनके जमा रुपये भी किसी को नहीं देने सहित अन्य पारिवारिक विवाद का उल्लेख था।एफएसएल के वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी अरविंद नायक ने मौके पर पहुंचकर जांच की है।भूरिया के अनुसार शिक्षक कन्हैयालाल पिता पांचूलाल 45 वर्ष के घर से बदबू आ रही थी। पड़ोसियों ने इसकी सूचना थाने पर दी।

उज्जैनः नागदा के बिड़ला ग्राम थाना अंतर्गत विनोबा भावे पद कॉलोनी पारिवारिक विवाद के चलते महिदपुर रोड के शा.प्रा. विद्यालय में पदस्थ शिक्षक कन्हैयालाल ने 14 वर्षीय पुत्र आयुष के साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

शिक्षक ने सुसाइड नोट के साथ पिता-पुत्र के दाह संस्कार के लिए 35 हजार से अधिक की नकद राशि भी छोड़ी है। घर से बदबू आने पर मामले का खुलासा हुआ। एएसपी ग्रामीण आकाश भूरिया ने बताया कि पड़ोसियों को शिक्षक के घर से बदबू आई तो इसकी सूचना थाने पर दी गई।

पुलिस ने दरवाजा तोड़कर देखा तो पिता-पुत्र फांसी के फंदे पर लटके थे। पुलिस ने मौके से सुसाइड नोट बरामद किया, जिसमें मृत्यु उपरांत उनके स्थान पर किसी को भी अनुकंपा नियुक्ति नहीं देने और उनके जमा रुपये भी किसी को नहीं देने सहित अन्य पारिवारिक विवाद का उल्लेख था। एफएसएल के वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी अरविंद नायक ने मौके पर पहुंचकर जांच की है।

भूरिया के अनुसार शिक्षक कन्हैयालाल पिता पांचूलाल 45 वर्ष के घर से बदबू आ रही थी। पड़ोसियों ने इसकी सूचना थाने पर दी। मौके पर पुलिस टीम ने पहुंचकर दरवाजा तोड़कर घर में देखा तो कन्हैयालाल और उसके पुत्र आयुष 14 वर्ष के शव छत के पंखे से लगे फंदे पर लटके थे। शव दो-तीन दिन पुराने प्रतीत हो रहे थे।

इसी कारण घर से बदबू आने लगी थी। कन्हैयालाल महिदपुर रोड स्थित शा.प्रा.वि. में शिक्षक थे। उनके घर से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है जिसमें 3 वर्ष पहले पत्नी दो बच्चों के साथ छोड़कर चले जाने का जिक्र है।

सुसाइड नोट में  लिखा है कि मेरी मृत्यु के बाद किसी को भी अनुकंपा नियुक्ति न दी जाए। साथ ही मृत्यु उपरांत इस्तीफा मंजूरी का जिक्र करते हुए नौकरी से प्राप्त होने वाली रकम और बैंक में जमा रुपये शिक्षा विभाग को देने का लिखा है।

सुसाइड नोट के साथ पुलिस को एक वसीयत नामा भी मिला है। मृतक शिक्षक ने दाह संस्कार से बचने वाली नकदी जीव दया समिति को देने की बात भी लिखी है। शिक्षक की पत्नी पिछले कुछ वर्षों से पारिवारिक विवाद के चलते अपने मायके में रह रही है।

संभवत: इसी कारण से ही कन्हैयालाल ने पुत्र आयुष के साथ फांसी लगाकर आत्महत्या की। पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि कन्हैयालाल आसपास में किसी से अधिक बात नहीं करता था और मानसिक रूप से परेशान रहता था। मामले में मर्ग कायम कर शवों का पीएम करवाया गया है। शिक्षक के परिजनों को सूचित किया गया है।

टॅग्स :मध्य प्रदेशउज्जैनक्राइम न्यूज हिंदीशिवराज सिंह चौहान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए