लाइव न्यूज़ :

मां की मर्जी से शादी करना चाह रही थी युवती इसलिए मारा, हत्यारा बोला-कोई मलाल नहीं

By बृजेश परमार | Updated: August 14, 2020 19:12 IST

गेस्ट हाउस लाया था, वहां भी वह अड़ी रही, इसीलिए उसे मार दिया। युवक को हत्या का कोई मलाल नहीं है। उज्जैन पुलिस ने गेस्ट हाउस में हुई युवती की हत्या के मामले का 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देएएसपी शहर रुपेश द्विवेदी ने बताया कि युवती तनु अपनी मां की मर्जी से शादी करना चाह रही थी। प्रेमी युवक सुभाष उस पर खुद के साथ शादी के लिए दबाव बना रहा था। नहीं मानने पर आरोपी ने योजना बनाकर हत्या को अंजाम दिया।गुरुवार को नानाखेड़ा स्थित नटराज गेस्ट हाउस के कमरा नंबर 308 में युवती तनु पिता ऋषि परिहार की लाश पड़ी हुई मिली थी।

उज्जैनः नानाखेड़ा स्थित नटराज गेस्ट हाउस में हुई युवती तनु की हत्या कर फरार हुआ आटो चालक युवक सुभाष गुरुवार- शुक्रवार देर रात दबोच लिया गया।

हत्यारे युवक ने बताया कि युवती मां की मर्जी से शादी करना चाह रही थी। समझाइश के लिए गेस्ट हाउस लाया था, वहां भी वह अड़ी रही, इसीलिए उसे मार दिया। युवक को हत्या का कोई मलाल नहीं है। उज्जैन पुलिस ने गेस्ट हाउस में हुई युवती की हत्या के मामले का 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है।

एएसपी शहर रुपेश द्विवेदी ने बताया कि युवती तनु अपनी मां की मर्जी से शादी करना चाह रही थी। जबकि उसके घर के पास रहने वाले  प्रेमी युवक सुभाष उस पर खुद के साथ शादी के लिए दबाव बना रहा था। नहीं मानने पर आरोपी ने योजना बनाकर हत्या को अंजाम दिया।

गुरुवार को नानाखेड़ा स्थित नटराज गेस्ट हाउस के कमरा नंबर 308 में युवती तनु पिता ऋषि परिहार की लाश पड़ी हुई मिली थी। अज्ञात युवक ने चाकू से गला काटकर उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस के सामने जानकारी आई थी कि तनु ऑटो में बैठ कर न्यू इंदिरा नगर निवासी सुभाष पिता आत्माराम पोरवाल के साथ गेस्ट हाउस में आई थी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश करते हुए 24 घंटे के अंदर उसे दबोच लिया। आरोपी ने युवती तनु की हत्या करना कबूल किया है।

आरोपी सुभाष ने पुलिस को बताया कि 9 जुलाई 2020 को तनु और उसने नोटरी पर व 23 जुलाई को उन्होंने चिंतामन मंदिर में चोरी-छिपे जाकर शादी कर ली थी। जिसकी जानकारी सुभाष ने अपने परिजनों को दे दी थी। जबकि तनु ने अपने परिजनों से यह जानकारी छिपा रखी थी। यही कारण है कि सुभाष तनु को छोड़ना नहीं चाह रहा था।

आरोपी के अनुसार नोटरी पर तथा चिंतामन मंदिर में जाकर चोरी-छिपे शादी करने के बाद भी तनु ने परिजनों को यह बात नहीं बताई थी। वहीं दूसरी ओर तनु की मां ने उसकी शादी के लिए कहीं और एक लड़का देख रखा था। मां की मर्जी के अनुसार ही तनु दूसरे लड़के से शादी करना चाह रही थी। जिससे गुस्साए सुभाष ने योजना बनाकर तनु की हत्या कर डाली।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि करीब 5 वर्षों से तनु और सुभाष के बीच प्रेम प्रसंग था। जिसके चलते दोनों ने चोरी-छिपे शादी भी कर ली थी। तनु के द्वारा दूसरे लड़के के साथ शादी करने की बात से सुभाष नाराज हो गया था। वह तनु पर दबाव बना रहा था। नहीं मानने पर उसने योजना बनाकर तनु की हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार आरोपी प्रेमी को तनु की हत्या का जरा भी मलाल नहीं है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउज्जैनमध्य प्रदेशमर्डर मिस्ट्रीहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली