लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: आदिवासी युवती को भगाने पर देवास के उदयनगर में हंगामा, थाने का घेराव कर बाइक, कार के साथ धर्मिक स्थल में तोड़फोड़

By नितिन गुप्ता | Updated: August 28, 2022 08:50 IST

मध्य प्रदेश के देवास जिला के उदयनगर गांव में एक लड़की के मुस्लिम युवक के साथ जाने पर शनिवार को जमकर बवाल मचा। एक धार्मिक स्थल में भी तोड़फोड़ की गई।

Open in App

देवास (मध्य प्रदेश): देवास जिला मुख्यालय से करीब 90 किलोमीटर दूर बागली तहसील के गाँव उदयनगर में एक दलित युवती के मुस्लिम युवक के साथ जाने पर बवाल मच गया। युवती के परिजनों और ग्रामीणों ने अपहरण का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया। इस मामले में आरोपी की गिरफ्तारी को मांग को लेकर शनिवार को नगर बंद रखा गया। 

थाने का घेराव कर आरोपित को पकड़ने की मांग की गई। इसके बाद गांव में जुलूस भी निकाला गया। इसी दौरान आरोपित और  उसके रिश्तेदारों के घर पर पत्थर फेंके गये। आरोपित के परिवार की दो बाइकों में तोड़फोड़ की गी। साथ ही एक धार्मिक स्थल में भी तोड़फोड़ की गई। पुलिस ने पहुँचकर स्थिति को संभाला।

मौके पर पहुंचे अधिकारियों के 24 घंटे के भीतर आरोपी को पकड़ने का आश्वासन के बाद स्थिति सामान्य हुई। अपह्रत युवती के भाई रितिक, पिता कैलाश वर्मा ने उदयनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें कहा गया है कि युवती 4 भाई-बहन हैं। एक बहन तथा भाई स्कूल गये हुए थे। पिता भी बाहर गये हुए थे। एक भाई रितिक के अनुसार वह और बहन शुक्रवार दोपहर खेत मे काम कर रहे थे, तभी आरोपी फरजान, पिता सज्जूदीन (उम्र 20 वर्ष) आया और बहन नेहा (19 वर्ष, बदला हुआ नाम) को आवाज देकर अपने पास बुलाया और बाइक पर बैठाकर ले गया। 

बाद में अपह्रत युवती के परिजनों ने आरोपी को गाँव मे तलाशा लेकिन वह नही मिला। इस मामले की खबर आदिवासी समाज मे फैलने के बाद बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सुबह से उदयनगर बन्द रख कर थाने का घेराव किया। जुलूस निकालकर कर आरोपी के घर पर पथराव कर बाइक और एक चार पहिया वाहन को नुकसान पहुचाया। 

इस बीच कुछ लोगो ने गाँव के धार्मिक स्थल पर भी तोड़फोड़ कर दी । हंगामें की खबर मिलने पर बागली एसडीएम शोभाराम सोलंकी ऒर एएसपी सूर्यकान्त शर्मा मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। एसडीएम सोलंकी ने पीड़ित परिवार से बात की और आरोपी की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया , इसके बाद गांव में स्थिति सामान्य हुई। 

गाँव मे हुए हंगामे के बाद जिला मुख्यालय से अतिरिक्त पुलिस बल गाँव पहुंचा और फ्लैग मार्च किया गया। फिलहाल उदयनगर में हालात शांतिपूर्ण हैं । एसडीएम शोभाराम सोलंकी ने बताया कि युवती के भाई की रिपोर्ट पर आरोपी फरजान के खिलाफ भादवी की धारा 365 और एससी एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। उधर दूसरे पक्ष की रिपोर्ट पर तोड़फोड़ का मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल इलाके में शांति है, किन्तु एहतियात के रूप में गाँव में अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात किया गया है।

टॅग्स :Madhya PradeshDewas
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

भारतमध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव ने स्कूली छात्रों को बांटे किताबें-साइकिलें, बच्चों पर बरसाए फूल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली