लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: उज्जैन में पुलिस ने दो महिला तस्करों से बरामद की ढाई किलो चरस

By बृजेश परमार | Updated: April 6, 2023 23:14 IST

मध्य प्रदेश के उज्जैन में नागझिरी थाना पुलिस एवं क्राइम ब्रांच की टीम ने त्रिवेणी विहार में एक गार्डन के पास से दो महिला तस्करों को पकड़कर करीब ढाई किलो चरस बरामद की है।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश के उज्जैन में दो महिला तस्करों से बरामद हुआ करीब ढाई किलो चरस पकड़ी गई बेबी यूपी के आगरा की वहीं मुस्कान उज्जैन के मिल्कीपुरा की रहने वाली हैगिरफ्तारी के बाद पुलिस दोनों से पूछ रही है कि वो किसे चरस सप्लाय करने के लिए जा रही थीं

उज्जैन: मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर की नागझिरी थाना पुलिस एवं क्राइम ब्रांच की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करके त्रिवेणी विहार में एक गार्डन के पास से दो महिला तस्करों को पकड़ कर उनके पास से स्कूटर की डिक्की में रखी करीब ढाई किलो चरस बरामद की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार किया है।

इस संबंध में नागझिरी थाना प्रभारी विक्रम इवने ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर नागझिरी थाना क्षेत्र के परी गार्डन के पास से एक्टिवा सवार बेबी और मुस्कान को पकड़ा। पुलिस के अनुसार 55 साल की बेबी उत्तर प्रदेश के आगरा की रहने वाली है वहीं मुस्कान उज्जैन के मिल्कीपुरा की रहने वाली है।

गिरफ्तारी के समय उनके स्कूटर की डिक्की से करीब ढाई किलो चरस बरामद किया गया। उसके बाद दोनों को थाने लाया गया। आगरा निवासी बेबी उज्जैन निवासी मुस्कान को पेडलर बनाकर उज्जैन में चरस बेचने के लिए ग्राहक को ढूंढ रही थी। आगरा की रहने वाली बेबी प्रोफेशनल तस्कर है जबकि उज्जैन की रहने वाली मुस्कान उसके रैकेट से अभी-अभी जुड़ी है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है कि वो उज्जैन में किसे चरस सप्लाय करने के लिए जा रही थीं। 

टॅग्स :उज्जैनमध्य प्रदेशक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए