लाइव न्यूज़ :

प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमिका सहित तीन लोगों की गोली मारकर हत्या, बाद में आरोपी ने खुद भी आत्महत्या की

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: July 10, 2021 22:04 IST

मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के आमला थाना क्षेत्र में आज एक युवक ने प्रेम प्रसंग के चलते घर में घुसकर प्रेमिका सहित तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी।

Open in App
ठळक मुद्देयुवक ने प्रेम प्रसंग के चलते घर में घुसकर प्रेमिका सहित तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी।घटना के बाद आरोपी युवक ने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। भानू ठाकुर बरखा सोनी से शादी करना चाहता था, लेकिन किसी कारण से विवाह नहीं हो पा रहा था। 

अनिल सिंह ठाकुर: मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के आमला थाना क्षेत्र में आज एक युवक ने प्रेम प्रसंग के चलते घर में घुसकर प्रेमिका सहित तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी युवक ने भी खुद को गोली से उड़ा दिया। 

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस अधीक्षक सिमाला प्रसाद ने जानकारी देते हुए बताया कि बोड़खी आमला निवासी आरोपी भानू ठाकुर (26) जो पेशे से ट्रक ड्राइवर था। भानू ठाकुर की बरखा सोनी से करीब छह वर्ष से दोस्ती थी और वह उससे शादी करना चाहता था, लेकिन किसी कारण से दोनों का विवाह नही हो पा रहा था, जिससे भानू तनाव में था। 

इसी कारण आरोपी भानू ने दोपहर में भवानी नगर में घर में आकर बरखा सोनी (22) को गोली मार दी। इसी दौरान बीच बचाव करने आए बरखा के मामा का लड़का बंटी सोनी (22) को भी गोली लगी। गोली चलने की आवाज सुनकर दौड़कर कमरे में आया पड़ोसी लक्की पाल (18) को भी आरोपी भानू ने गोली मार दी, जिससे तीनों की मौत हो गई। इसके बाद आरोपी ने स्वंय को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। 

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी ने सुबह से घटना को अंजाम देने का प्लान बना लिया था और घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने सोशल मीडिया पर एक वीड़ियो भी जारी किया। जिसमें घटना करने का कारण बताते हुए घटना के लिए स्वयं को जिम्मेदार ठहराया।

वीड़ियो में बोड़खी आमला निवासी राकेश हारोड़े (28) से घटना को अंजाम देने के लिए पिस्टल खरीदना बताया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मौके से दो पिस्टल भी जब्त किए हैं। पुलिस ने शाम को चारों मृतकों का सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

टॅग्स :मध्य प्रदेशहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला