लाइव न्यूज़ :

पहले बेल्ट-पाइप से मारा फिर किया रेप, घावों पर डाला मिर्ची पाउडर, मध्य प्रदेश में शख्स ने हैवानियत की सारी हदें की पार

By अंजली चौहान | Updated: April 19, 2024 14:15 IST

Madhya Pradesh: आरोपी 23 वर्षीय महिला पर शादी करने के लिए दबाव डाल रहा था और मध्य प्रदेश के गुना में उसका घर भी चाहता था।

Open in App

गुना: मध्य प्रदेश के गुना में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां एक 23 साल की महिला के साथ बेरहमी से रेप करने के बाद उसके घावों पर मिर्ची पाउडर डाला गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने महिला के साथ पहले मारपीट की बेरहमी से मार कर घायल करने के बाद उसने महिला के साथ बलात्कार किया। उसके घावों पर मिर्च पाउडर और मुंह में गोंद डालकर प्रताड़ित किया। 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने फौरन कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जिसकी पहचान 24 वर्षीय अयान पठान के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारी दिलीप राजोरिया ने कहा कि आरोपी अयान पठान 23 वर्षीय महिला पर शादी करने के लिए दबाव डाल रहा था। 

दिलीप राजोरिया ने कहा, "आरोपी ने कथित तौर पर उस महिला पर बेल्ट और पाइप से हमला किया जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। राजोरिया ने कहा, "उसने उसके घावों पर मिर्च लगा दी और उसके चिल्लाने से रोकने के लिए उसके होठों और मुंह पर गोंद लगा दिया।" उन्होंने कहा कि जब पठान ने महिला पर हमला किया तो उसकी मां शिवपुरी में थी। लड़की की मां का कहना है कि आरोपी उनका घर भी लेना चाहता है और जब पीड़िता की मां ने पठान को बताया कि उसने घर बेच दिया है। तो गुस्से में आकर उसने वारदात को अंजाम दिया।

महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसे एक महीने तक बंधक बनाकर रखा और बार-बार रेप किया। मंगलवार को, वह किसी तरह भागने में सफल रही और कथित तौर पर पठान ने उसका पीछा किया और उसे प्रताड़ित किया।

फिलहाल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। वहीं, पुलिस ने पठान को बुधवार रात अवैध रूप से शराब की सप्लाई करते हुए गिरफ्तार किया गया था। आरोपी अयान पठान के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार), 294 (अश्लील भाषा), 323 (जानबूझकर चोट पहुंचाना) और उत्पाद शुल्क अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कहा है कि आगे की जांच के बाद अतिरिक्त आरोप लगाए जा सकते हैं।

टॅग्स :रेपमध्य प्रदेशक्राइमMadhya Pradesh Policeमहिला
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?