लाइव न्यूज़ :

Madhya Pradesh: रंगे हाथ पकड़ा गया उप निरीक्षक, लोकायुक्त ने 1 लाख की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

By मुकेश मिश्रा | Updated: September 15, 2025 14:57 IST

शिकायतकर्ता संतोष कुमार तोमर, निवासी केदार नगर, ने बताया कि आरोपी उप निरीक्षक धमेन्द्र राजपूत ने उनके पिता को झूठे हत्या प्रकरण में फंसाने की धमकी देकर 1.5 लाख रुपये की मांग की थी।

Open in App

इंदौर: भ्रष्टाचार के खिलाफ इंदौर लोकायुक्त की सख्त कार्रवाई में थाना आजाद नगर में पदस्थ उप निरीक्षक धमेन्द्र राजपूत सोमवार को एक लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ाया। आरोपी ने मामले में मदद के एवज में 1.5 लाख रुपये की मांग की थी। इंदौर लोकायुक्त इकाई ने रिश्वतखोरी के मामलों पर कड़ी कार्यवाही जारी रखते हुए सोमवार को बड़ी सफलता अर्जित की।

शिकायतकर्ता संतोष कुमार तोमर, निवासी केदार नगर, ने बताया कि आरोपी उप निरीक्षक धमेन्द्र राजपूत ने उनके पिता को झूठे हत्या प्रकरण में फंसाने की धमकी देकर 1.5 लाख रुपये की मांग की थी। रकम नहीं देने पर उनके पिता को केस में आरोपित बना दिया गया और आगे की कार्रवाई रोकने के बदले दोबारा रिश्वत मांगी गई।

शिकायत की जांच में आरोप सत्य पाए जाने पर एसपी लोकायुक्त राजेश सहाय के निर्देशन में ट्रैप दल गठित किया गया। ऑपरेशन के दौरान आरोपी राजपूत को एक लाख रुपये लेते ही पकड़ लिया गया। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम 2018 की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर आगे कार्रवाई की जा रही है।

टॅग्स :Madhya PradeshIndore
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

भारतमध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव ने स्कूली छात्रों को बांटे किताबें-साइकिलें, बच्चों पर बरसाए फूल

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी