लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: गुना में दलित पिटाई मामले में छह पुलिसकर्मी निलंबित, उच्चस्तरीय जांच के आदेश

By भाषा | Updated: July 17, 2020 06:26 IST

निलंबित किये गये पुलिस कर्मियों की पहचान उप निरीक्षक अशोक सिंह कुशवाह, राजेन्द्र शर्मा, पवन यादव, नरेन्द्र रावत, (सभी आरक्षक, गुना पुलिस लाइन) तथा दो महिला आरक्षक नीतू यादव एवं रानी रघुवंशी के रुप में की गयी है।

Open in App
ठळक मुद्देगुना दलित पिटाई मामले में छह पुलिसकर्मी निलंबितइसके साथ ही मुख्यमंत्री ने इस घटना की उच्चस्तरीय जांच के भी आदेश दिए।

भोपाल: गुना में पुलिसकर्मियों द्वारा एक दलित दंपति की बेरहमी से पिटाई किये जाने की घटना को गंभीरता से लेते हुए मध्य प्रदेश सरकार ने जिला कलेक्टर, जिला पुलिस अधीक्षक (एसपी), और पुलिस महानिरीक्षक का स्थानांतरण करने के बाद इस घटना में शामिल छह पुलिसकर्मियों को बृहस्पतिवार को निलंबित कर दिया। गुना के निवर्तमान पुलिस अधीक्षक तरुण नायक ने बृहस्पतिवार को आदेश जारी कर इस मामले में शामिल छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया।

निलंबित किये गये पुलिस कर्मियों की पहचान उप निरीक्षक अशोक सिंह कुशवाह, राजेन्द्र शर्मा, पवन यादव, नरेन्द्र रावत, (सभी आरक्षक, गुना पुलिस लाइन) तथा दो महिला आरक्षक नीतू यादव एवं रानी रघुवंशी के रुप में की गयी है। इसके पहले मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस मामले में बुधवार रात को चम्बल रेंज के पुलिस महानिरीक्षक राजाबाबू सिंह, गुना के कलेक्टर एस विश्वनाथन और जिला पुलिस अधीक्षक तरुण नायक को तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने इस घटना की उच्चस्तरीय जांच के भी आदेश दिए।

गौरतलब है कि गुना शहर के जगनपुर क्षेत्र में एक सरकारी मॉडल कॉलेज के निर्माण के लिये निर्धारित सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने के दौरान एक दलित दंपति ने मंगलवार को कीटनाशक का सेवन कर लिया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा था कि अतिक्रमणकारी दंपति और उनके परिवार के लोगों द्वारा अतिक्रमण हटाने की मुहिम का विरोध करने पर पुलिस को लाठीचार्ज करने के लिये मजबूर होना पड़ा।

कीटनाशक पी लेने के बाद पुलिस द्वारा दंपति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां फिलहाल उनकी हालत में सुधार है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में दिखाई दे रहा है कि पुलिसकर्मी लाठी से एक आदमी को कथित तौर पर बेरहमी से पीट रहे हैं और उसकी पत्नी उसे बचाने का प्रयास कर रही है।

इसमें महिला भी अपने पति के ऊपर लेट जाती है और महिला पुलिसकर्मी उसे हटाते हुए नजर आ रही हैं। कांग्रेस ने इस मुहिम की आलोचना करते हुए घटना के लिये जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इसके साथ ही कांग्रेस ने घटना की जांच के लिये सात सदस्यों वाली समिति भी गठित की है। 

टॅग्स :मध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला