लाइव न्यूज़ :

Madhya Pradesh Shocker: एकतरफा प्यार ने ली नाबालिग की जान, बात करने से इनकार किया तो शख्स ने घोंपा चाकू, मौत

By अंजली चौहान | Updated: July 2, 2024 16:37 IST

Madhya Pradesh Shocker: पुलिस ने मंगलवार को बताया कि मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर में 17 वर्षीय लड़की की सार्वजनिक रूप से चाकू मारकर हत्या कर दी गई क्योंकि उसने कथित तौर पर उससे बात करने से इनकार कर दिया था।

Open in App

Madhya Pradesh Shocker: मध्य प्रदेश में एकतरफा प्यार के चलते एक लड़की की बलि चढ़ गई। 17 वर्षीय लड़की को उसकी पहचान वाले शख्स ने सरेआम मौत के घाट उतार दिया। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें खुलेआम एक शख्स एक लड़की पर चाकू से हमला कर देता है जिससे उसकी मौत हो गई। घटना जबलपुर की है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी कि आरोपी ने 17 साल की लड़की को सरेआम चाकू घोंपकर मार डाला क्योंकि उसने उससे बात करने से इनकार कर दिया था।

सोमवार शाम ओमती इलाके में हुई घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। शहर पुलिस अधीक्षक (ओमती) राजेश कुमार राठौर ने बताया, "पीड़िता तमन्ना को गुफरान (20) नामक एक व्यक्ति ने चाकू घोंपकर मार डाला, क्योंकि उसने कथित तौर पर उससे बात करने से इनकार कर दिया था। लड़की को सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।"

अधिकारी ने कहा कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि लड़की आरोपी से परिचित थी और उसने हाल ही में उससे बात करना बंद कर दिया था। घटना के एक वीडियो में राहगीरों को आरोपी को पकड़ने का प्रयास करते हुए दिखाया गया है, क्योंकि वह हमले के बाद घटनास्थल से भाग रहा है। 

इस बीच, पुलिस का कहना है कि वह आरोपी की तलाश कर रहे हैं लेकिन कुछ मीडिया रिपोर्ट में दावा है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि, आरोपी को लेकर अभी हमारे पास सटीक जानकारी नहीं है। 

ग्वालियर मर्डर केस

जून के महीने में मध्य प्रदेश के ग्वालियर से हैरान करने वाली घटना सामने आई थी। जहां एक युवक की उसके बचपन के दोस्त ने हत्या कर दी। पुलिस आरोपी को नागपुर से गिरफ्तार कर रविवार को ग्वालियर ले आई। पूछताछ के दौरान आरोपी ने कबूल किया कि उसने अपने दोस्त की हत्या इसलिए कर दी क्योंकि उसका दोस्त उसकी गर्लफ्रेंड की तरफ बढ़ रहा था। 20 जून की सुबह वीरपुर बांध के पास खून से लथपथ शव मिला था। जांच में पता चला कि युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या की गई है।

पीड़ित की पहचान पंकज राज जाटव के रूप में हुई, जो बेलदारों का पुरा का रहने वाला है। आगे की पूछताछ से पता चला कि पंकज 19 जून की रात यह कहकर घर से निकला था कि वह एक जन्मदिन की पार्टी में जा रहा है। उनके परिवार में पत्नी, बेटा और बेटी हैं।

जानकारी के मुताबिक, पंकज को आखिरी बार अपने बचपन के दोस्त पवन कुशवाह के साथ देखा गया था, जो मजदूरी भी करता था। जब पवन नहीं मिला तो पुलिस का शक बढ़ गया। जांच में पता चला कि पवन नागपुर में एक रिश्तेदार के यहां छिपा हुआ था। पुलिस टीम ने नागपुर जाकर शनिवार रात उसे गिरफ्तार कर लिया। पवन ने जुर्म कबूल कर लिया।

टॅग्स :जबलपुरMadhya Pradesh Policeहत्याक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?