लाइव न्यूज़ :

प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या कर लाश को किचन में दफनाया, 10 साल से रिलेशनशिप में थे दोनों, ऐसे हुआ मामले का खुलासा

By दीप्ती कुमारी | Updated: June 28, 2021 10:39 IST

मध्यप्रदेश के रीवा जिले से एक हैरान करने वाली खबर आ रही है, जहां प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर उसके शव को किचन में दफना दिया और खुद फरार हो गया ।

Open in App
ठळक मुद्देप्रेमी ने प्रेमिका की धारदार हथियार से हत्या हत्या के बाद शव को किचन में दफना दिया , आरोपी फरारपड़ोसी ने पुलिस को कॉल कर मामले की सूचना दी

भोपाल : मध्यप्रदेश के रीवा जिले के जवा थाना से एक दिल दहला देने वाली खबर आ रही है , जहां एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर उसकी लाश किचन में दफना दिया था  । बताया जा रहा है कि दोनों लंबे समय से साथ रह रहे थे और  वारादात से पहले दोनों के बीच झगड़ा भी हुआ था । काफी समय तक महिला को न देखने के बाद  पड़ोसी ने पुलिस को इस बात की जानकारी दी । 

दरअसल इस मामले का खुलासा तब हुआ जब उनके पड़ोस में रहने वाले देवर ने महिला को नहीं देखा तो उसे शक हुआ । इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दे दी । जैसे ही पुलिस पहुंची तो आरोपी फरार हो गया । तब पुलिस ने घर की तलाशी ली । इस दौरान पुलिस को किचन से ताजा लिपाई-पुताई दिखी । पुलिस ने गड्ढा खुदवाया तो वहां महिला का शव मिला । जानकारी के अनुसार दोनों 10 साल से साथ रह रहे थे । बताया जा रहा है कि वारदात से पहले दोनों के बीच झगड़ा हुआ था ।

एसएसपी शिव कुमार वर्मा ने बताया कि शांति मल्लाह और रामराज मांझी दोनों 10 साल से लिव इन में ग्राम गाढ़ा 138 टोला में रह रहे थे । शनिवार को रामराज ने धारदार हथियार से शांति की हत्या करने के बाद उसके शव को किचन में दफना दिया । 

जानकारी के अनुसार शांति पहले से शादीशुदा थी और 10 साल पहले उसकी पति की मौत हो गई थी । पति की मौत के बाद उसे 10 साल छोटे रामराज से प्यार हो गया । इसके बाद दोनों गांव में एक साथ रहने लगे । दोनों की कोई संतान नहीं थी इसी वजह से अक्सर दोनों में विवाद हुआ करता था । 

टॅग्स :मध्य प्रदेशरीवाक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने