लाइव न्यूज़ :

छिंदवाड़ा और सीकर में ‘संदूषित’ खांसी रोधी सिरप पीने के बाद गुर्दे खराब, 7 बच्चों की मौत, एनडीसी ने दवाओं के नमूने एकत्र जांच के लिए भेजा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 1, 2025 20:44 IST

‘राजस्थान मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन (आरएमएससीएल)’ ने संबंधित सिरप के 19 बैचों की बिक्री और उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देजांच के नतीजे आने के बाद राज्य औषधि प्रशासन के साथ साझा किया जाएगा।दवा के नमूनों की जांच कर रहे हैं और जांच के नतीजों का अभी इंतजार है।जांच शुरू की गई और संबंधित दवाओं के वितरण पर प्रतिबंध लगा दिया गया।

नई दिल्लीः बीमारियों की निगरानी करने वाली सरकार की नोडल एजेंसी ‘राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र’ (एनडीसी) ने मध्य प्रदेश और राजस्थान के अस्पतालों और अन्य स्थानों से दवाओं के नमूने एकत्र किये हैं। इन अस्पतालों में कथित तौर पर ‘संदूषित’ खांसी रोधी सिरप की वजह से कई बच्चों के गुर्दे खराब हुए और उनकी मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि किसी भी संक्रामक रोग की आशंका को समाप्त करने के लिए नमूनों की जांच की जाएगी। उन्होंने बताया कि जांच के नतीजे आने के बाद, उन्हें राज्य औषधि प्रशासन के साथ साझा किया जाएगा।

राज्य औषधि प्रशासन भी दवा के नमूनों की जांच कर रहे हैं और जांच के नतीजों का अभी इंतजार है। मध्यप्रदेश और राजस्थान में हाल में हुई बच्चों की मौतों को खांसी रोधी एक सिरप से जोड़कर देखा जा रहा है। इसी के चलते जांच शुरू की गई और संबंधित दवाओं के वितरण पर प्रतिबंध लगा दिया गया।

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र की एक टीम ने नमूने एकत्र करने के लिए घटनास्थलों का दौरा किया। खबरों के मुताबिक मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में कथित तौर पर खांसी रोधी सिरप पीने के बाद गुर्दे खराब होने से छह बच्चों की मौत हो गई, जबकि राजस्थान के सीकर जिले में भी एक बच्चे की जान चली गयी।

सूत्रों ने बताया कि ‘राजस्थान मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन (आरएमएससीएल)’ ने संबंधित सिरप के 19 बैचों की बिक्री और उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है। स्वास्थ्य विभाग ने अभिभावकों, चिकित्सकों और दवा विक्रेताओं को सतर्क रहने का परामर्श जारी किया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमध्य प्रदेशराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट