लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेशः जिला खनिज अधिकारी प्रदीप खन्ना के घर पर छापे, चार करोड़ की संपत्ति बरामद, 9 लाख रुपए कैश मिले

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: September 1, 2020 17:38 IST

लोकायुक्त पुलिस द्वारा आज सुबह 4 बजे भोपाल में छापे की कार्रवाई प्रारंभ की गई. छापे में प्रदीप खन्ना के भोपाल के गौतम नगर और गोविन्दपुरा स्थित घरों में से 9 लाख रुपए कैश मिले हैं. 13 लाख की गोल्ड ज्वैलरी के साथ ही जमीन के कागजात भी मिले हैं.

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारी प्रदीप खन्ना के भोपाल और इंदौर में डाले गए छापों में 4 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति बरामद की है.घर से दो कार और चार दोपहिया वाहन मौजूद थे. टीम नौकरी के दौरान उनकी सैलरी के साथ संपत्तियों की जानकारी जुटा रही है. इंदौर में भी फ्लैट में छापे  के दौरान लोकायुक्त पुलिस को अवैध संपत्ति के कई दस्तावेज मिले हैं.  

भोपालः लोकायुक्त पुलिस ने मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के जिला खनिज अधिकारी प्रदीप खन्ना के भोपाल और इंदौर में डाले गए छापों में 4 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति बरामद की है.

लोकायुक्त पुलिस द्वारा आज सुबह 4 बजे भोपाल में छापे की कार्रवाई प्रारंभ की गई. छापे में प्रदीप खन्ना के भोपाल के गौतम नगर और गोविन्दपुरा स्थित घरों में से 9 लाख रुपए कैश मिले हैं. 13 लाख की गोल्ड ज्वैलरी के साथ ही जमीन के कागजात भी मिले हैं.

घर से दो कार और चार दोपहिया वाहन मौजूद थे. टीम नौकरी के दौरान उनकी सैलरी के साथ संपत्तियों की जानकारी जुटा रही है. इंदौर में भी फ्लैट में छापे  के दौरान लोकायुक्त पुलिस को अवैध संपत्ति के कई दस्तावेज मिले हैं.  

इसके साथ ही खनिज अधिकारी की वैध आय से कहीं ज्यादा चल-अचल संपत्ति के सुराग पाये गये हैं. लोकायुक्त पुलिस के उपाधीक्षक (डीएसपी) प्रवीण सिंह बघेल ने बताया कि खनिज अधिकारी प्रदीप खन्ना के खिलाफ शिकायत मिली थी कि उन्होंने भ्रष्ट तरीकों से बड़ी संपत्ति अर्जित की है. इसके बाद इंदौर और भोपाल में उनके दो ठिकानों पर छापे मारे गये.

उन्होंने बताया कि खन्ना पिछले पांच साल से इंदौर में जिला खनिज अधिकारी के रूप में पदस्थ थे. हाल ही में राज्य सरकार ने उनका तबादला इंदौर से श्योपुर किया है. बघेल ने बताया कि छापों में खनिज अधिकारी के ठिकानों से नौ लाख रुपये से ज्यादा की नकदी के साथ 13 लाख रुपये मूल्य वाले सोने के जेवरात और एक लाख रुपये कीमत के चांदी के आभूषण मिले हैं.

उन्होंने बताया कि खन्ना के खिलाफ जारी जांच के घेरे में आयीं अचल सम्पत्तियों में इंदौर में नवनिर्मित तीन मंजिला भवन, एक फ्लैट और 1,500 वर्ग फुट का भूखंड शामिल हैं. भोपाल में उनका एक मकान मिला है. बघेल ने बताया कि जांच में पता चला है कि खन्ना की संतानों की उच्च शिक्षा पर लगभग 40 लाख रुपये का खर्च किया गया है.

उनके परिवार द्वारा विदेश यात्रा किये जाने की सूचना मिली है। उनके परिवार के छह बैंक खातों और एक लॉकर की जानकारी भी मिली है. डीएसपी ने बताया कि खन्ना खनिज विभाग में वर्ष 1986 में तृतीय श्रेणी कर्मचारी के रूप में नियुक्त हुए थे. वह वर्ष 2001 में खनिज अधिकारी के रूप में पदोन्नत हुए थे. खनिज अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है. उसकी बेहिसाब संपत्ति का विस्तृत मूल्यांकन जारी है. 

टॅग्स :मध्य प्रदेशक्राइमभोपालइंदौर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?