लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: पुलिस की वर्दी उतरवा वैन लूटी, डायल 100 से 'खाकी' पहन लड़की को किया किडनैप

By पल्लवी कुमारी | Updated: January 29, 2018 14:44 IST

घटना के 36 घंटे बाद भी मध्य प्रदेश पुलिस के हाथ अब भी खाली है और उन्हें बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिला है। 

Open in App

मध्य प्रदेश के पन्ना में पुलिस और प्रशासन दोनों पर सवाल उठ रहे हैं। यहां कुछ हथियारबंद बदमाशों ने बिल्कुल बॉलीवुड फिल्मी स्टाइल में पुलिस टीम को बंधक बनाकर उन्हीं की गाड़ी डायल 100 से एक 18 वर्षीय लड़की की किडनैपिंग की घटना को अंजाम दिया है।

पुलिस ने बताया कि घटना अमानगंज थाना क्षेत्र की है। जहां हथियारों से लैस 5 बदमाशों ने पहले पुलिस टीम को बंधक बनाया फिर डायल 100 वाहन से बमुरहा गांव की रहने वाली युवती को किडनैप कर लिया। इस पूरे वारदात के दौरान करीब एक घंटे तक बदमाशों के कब्जे में डायल 100 पुलिस की वैन रही। घटना के 36 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ अब भी खाली हैं और उन्हें बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिला है। 

जिले के एसपी इकबाल रियाज ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि तीन पुलिसकर्मियों को बांधने के बाद डायल 100 गाड़ी करीब एक घंटे  तक बदमाशों के पास रही। एसपी ने कहा कि उनको पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। 

घटना शनिवार की रात 11.30 बजे की है। अमानगंज थाने पर डायल 100 को फोन कर के बुलाया गया। फोन करने वाले युवक ने कहा कि ग्राम टाईं में एक शराबी ने उपद्रव मचा रखा है। लेकिन जब डायल 100 टीम वहां पहुंची तो हथियारबंद बदमाशों ने कट्टे की नोक पर पूरी टीम को किडनैप कर लिया। पुलिस की वर्दियां उतरवाकर बदमाशों ने खुद पहनी और बदमाशों को वहीं खड़ी एक जीप में बंद कर दिया और डॉयल 100 लेकर फरार हो गए। 

पुलिस का वाहन लेकर बदमाश खाकी वर्दी में बमुरहा गांव पहुंचे और खाकी का रौब दिखाकर पीड़िता और पीड़िता के पिता और चाचा को थाने बुलाए जाने का बहाना बना किडनैप कर लिया। हालांकि बदमाशों ने रास्ते में पीड़िता के पिता और चाचा को डरा धमका कर उतार दिया और लड़की को लेकर फरार हो गए। पुलिस अभी पूरे मामले की जांच कर रही है। 

टॅग्स :मध्य प्रदेशक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने