लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: पूर्व विधायक के भाई ने अधेड़ को मारी गोली

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 2, 2020 07:27 IST

मध्य प्रदेश के भोपाल में पूर्व कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे के भाई योगेश ने एक युवक को गोली मार दी. युवक को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है.

Open in App

मध्य प्रदेश के भोपाल में पूर्व कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे के भाई योगेश ने एक युवक को गोली मार दी. युवक को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है.

पूर्व कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे के भाई योगेश कटारे भारती निकेतन में रहते है. बीती रात को उनका विवाद इकबाल नामक युवक से हो गया. बताया जाता है कि इकबाल ऐशबाग का रहने वाला है, जो अपने मित्र सत्यजीत चौहान के यहां उसकी नातिन के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने आया था.

देर रात को जब वह वापस घर ऐशबाग बाइक से लौट रहा था, तभी उसे अलाव में आग तापते हुए कुछ लोग दिखाई दिए. उसने बाइक रोकी और हाथ सेंकने लगा. इस दौरान अलाव ताप रहे लोगों से उसका विवाद हो गया. विवाद के बाद वह वहां से चला गया, कुछ दूर पहुंचा ही होगा की योगेश और उसका एक साथ इकबाल का पीछा करते हुए पहुंचे और उससे विवाद करने लगे. इस दौरान योगेश ने इकबाल को गोली मार दी.

इकबाल के हाथ में गोली लगी है. घटना के बाद लोगों ने इकबाल को जयप्रकाश अस्तपाल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है. इकबाल की स्थिति अब खतरे से बाहर बताई जा रही है. पुलिस के अनुसार योगेश और उसका दोस्त घटना के बाद से फरार है. पुलिस ने उन पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है.

टॅग्स :मध्य प्रदेशभोपाललोकमत हिंदी समाचारक्राइम न्यूज हिंदीक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम