लाइव न्यूज़ :

नुपूर शर्मा का समर्थन करने पर मध्य प्रदेश में युवक पर जानलेवा हमला, 13 लोगों पर मामला दर्ज, दो गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 21, 2022 14:34 IST

मध्य प्रदेश के आगर मालवा में 25 साल के युवक पर जानलेवा हमले के आरोप में 13 लोगों खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। एफआईआर में कहा गया है कि नुपूर शर्मा का समर्थन करने के लिए उस युवक पर हमला किया गया। वहीं, पुलिस ने कहा है कि वह पूरे मामले की जांच कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश के आगर मालवा में युवक पर जानलेवा हमला, 13 के खिलाफ एफआईआर।पुलिस ने कहा है कि यह जांच का विषय है कि युवक ने नुपूर शर्मा का समर्थन किया था या नहीं।

आगर मालवा (मध्य प्रदेश): भाजपा की निलंबित प्रवक्ता नेता नुपूर शर्मा के पक्ष में बयान देने पर मध्य प्रदेश के आगर मालवा में बुधवार को 25 वर्षीय एक युवक पर कथित रूप से 13 लोगों ने धारदार हथियारों से जानलेवा हमला किया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। यह जानकारी पुलिस ने दी है।

आगर मालवा के पुलिस अधीक्षक राकेश सगर ने बताया, ‘‘प्राथमिकी में जिक्र किया गया है पीड़ित आयुष जादम ने नुपूर शर्मा का समर्थन किया था। इसलिए उस पर हमला किया गया है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह अनुसंधान का विषय है कि उसने नुपूर शर्मा का समर्थन किया था या नहीं।’’

सगर ने बताया, ‘‘इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है।’’

13 लोगों ने टोल नाके के पास रोककर किया हमला!

उन्होंने कहा कि इस हमले में आयुष के सिर पर चोट लगी है। इसी बीच, आगर मालवा कोतवाली थाना प्रभारी हरीश जेजुरीकर ने बताया, ‘‘आगर मालवा निवासी 25 वर्षीय आयुष जादम मोटरसाइकिल पर सवार होकर आज यहां टोल टैक्स नाके से जा रहा था। तभी 13 लोगों आरोपी अमल, अरबाज, आशिफ, सरफराज, चिकी, अब्बू, अमन, सोहेल, मुन्ना, सलमान, फिरदोस, समीर और साजिद सभी निवासी आगर मालवा ने आयुष को रोका और धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया।’’

थाना प्रभारी ने बताया, ‘‘पुलिस ने फरियादी आशुतोष सोनी की रिपोर्ट पर इन 13 आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 307, 147, 148, 149, 294 एवं 506 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। दो आरोपियों अब्बू एवं अरबाज को पकड़ लिया है और उनसे पूछताछ जारी है। बाकी की तलाश जारी है।’’

उन्होंने कहा कि गंभीर रूप से घायल आयुष को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे उज्जैन रेफर कर दिया गया। उन्होंने कहा कि मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी मौके से फरार हो चुके थे।

घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में भीड़ एकत्रित हो गई थी और हिंदूवादी संगठनों की ओर से कोतवाली थाने एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव कर मामला दर्ज कराया गया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की गई।

टॅग्स :नूपुर शर्माMadhya Pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

भारतमध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव ने स्कूली छात्रों को बांटे किताबें-साइकिलें, बच्चों पर बरसाए फूल

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला