लाइव न्यूज़ :

इंदौरः सड़क हादसा, चार की मौत, जेसीबी अनियंत्रित होकर सब्जी की दुकान में घुसी, दो को कुचला

By मुकेश मिश्रा | Updated: August 21, 2020 16:44 IST

किशनगंज में रात को एक तेजगति जेसीबी अनियंत्रित होकर सब्जी की दुकान में घुसी। जेसीबी की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। वहीं एक कार डिवाइडर का शिकार हो गई। जिसमें एक युवक की मौत हो गई। 

Open in App
ठळक मुद्देभाटखेड़ी के समीप टी चौराहे पर तेज गति से गुजर रही जेसीबी अनियंत्रित हाेकर  सड़क किनारे लगी अस्थाई सब्जी की दुकान में घुस गई। दुकान में बैठे लोग संभल नहीं सके और गोपीचंद और मांगीलाल नामक युवक जेसीबी के नीचे आने से  गंभीर  रूप से घायल हो गए।राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।

इंदौरः शहर में बीती रात हुए हादसो में चार लोगों की जान चली गई। हादसा महू, राऊ और बदगोंदा क्षेत्र में हुआ। जहाँ एक अनियंत्रित जेसीबी ने दो लोगों को  कुचल दिया।

वहीं कुछ-अलग हुए सड़क  हादसों में चार लोगों की जान चली गई। किशनगंज में रात को एक तेजगति जेसीबी अनियंत्रित होकर सब्जी की दुकान में घुसी। जेसीबी की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। वहीं एक कार डिवाइडर का शिकार हो गई। जिसमें एक युवक की मौत हो गई। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार भाटखेड़ी के समीप टी चौराहे पर तेज गति से गुजर रही जेसीबी अनियंत्रित हाेकर  सड़क किनारे लगी अस्थाई सब्जी की दुकान में घुस गई। दुकान में बैठे लोग संभल नहीं सके और गोपीचंद और मांगीलाल नामक युवक जेसीबी के नीचे आने से  गंभीर  रूप से घायल हो गए।

राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। आकाश, ऋषभ, रोहित और राहुल ड्राइवर राजकुमार के साथ कार में सवार होकर घूमने निकले थे। फोरलेन पर अचानक तेजगति कार डिवाइडर पर चढ़कर पलटी खा गई।

हादसे में सभी लोग घायल हो गए, जिसमें से गंभीर चोट आने पर आकाश ने दम तोड़ दिया। राऊ का जहाँ देर रात विशाल चौराहा का है। अज्ञात वाहन ने यहाँ से गुजर रहे  गोपाल को टक्कर मार कर भाग गया। गंभीर रूप से घायल गोपाल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहाँ उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। तीनों ही मामलों में पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीसड़क दुर्घटनामध्य प्रदेशइंदौर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा