लाइव न्यूज़ :

Indore: 'दादाजी ने मेरे कपड़े उतार दिए और मुझे गलत तरीके से छूने लगे', 8 साल की मासूम ने मां को बताई पूरी कहानी

By धीरज मिश्रा | Updated: May 16, 2024 12:51 IST

Indore: मां ने दरवाजा खटखटाया तो आरोपी बुजुर्ग ने काफी देर बाद दरवाजा खोला। जब उसने अंदर देखा तो बेटी अकेली थी और जोर-जोर से रो रही थी

Open in App
ठळक मुद्देपोती की सहेली के साथ बुजुर्ग ने की गंदी बातघर पर ताला लगाकर फरार हुआ आरोपी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा

Indore: मध्यप्रदेश के इंदौर से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक बुजुर्ग ने अपनी पोती की सहेली के साथ छेड़छाड़ की है। बुजुर्ग ने पोती की सहेली के साथ छेड़छाड़ तब की जब घर में कोई नहीं था। 8 साल की मासूल सहली के साथ खेलने के मकसद से आरोपी के घर में दाखिल हुई थी। वहां उसके साथ सहली के दादा ने छेड़छाड़ की।

जब मां ने दरवाजा खटखटाया तो आरोपी बुजुर्ग ने काफी देर बाद दरवाजा खोला। जब उसने अंदर देखा तो बेटी अकेली थी और जोर-जोर से रो रही थी। मासूम ने सारी बात अपनी मां को बताई। पुलिस को मासूम की मां की ओर से शिकायत दी गई है। पुलिस अधिकारी के अनुसार, छोटी बच्ची खेलने के लिए आरोपी के घर गई थी, तभी उसने उसकी ड्रेस उतार दी और उसे गलत तरीके से छूने लगा।

पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। फिलहाल, आरोपी फरार है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपी की पहचान देवीलाल नाम के तौर पर हुई है।

शिकायत में क्या बताया

चंदन नगर पुलिस के अनुसार, पीड़िता की मां की शिकायत पर आरोपी देवीलाल नाम के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पीड़िता की मां का आरोप है कि   जब उसके घर पर कोई नहीं था तो आरोपी ने उसकी बेटी से छेड़छाड़ की। शिकायत में आगे कहा गया कि मंगलवार शाम को उनकी बेटी अपने 5 साल के भाई के साथ घर के बाहर बैठी थी।

जैसे ही मैं 5 मिनट के लिए किसी काम से अंदर आई तो उसकी बेटी नजर नहीं आई। जब बेटे से पूछा तो उसने देवीलाल के घर की ओर इशारा किया। कुछ देर बाद जब वह देवीलाल के घर पहुंची तो उसकी बेटी की चप्पलें बाहर पड़ी थीं और देवीलाल के घर का दरवाजा बंद था। मैंने दरवाजा खटखटाया तो देवीलाल ने काफी देर बाद दरवाजा खोला। उसने अंदर देखा तो बेटी अकेली थी और जोर-जोर से रो रही थी। मैं दौड़कर अंदर गई और अपनी बेटी को ले गई। 

बेटी ने बताई पूरी कहानी

मां ने बेटी से पूछा तो उसने बताया कि वह वहां खेलने गई थी। दादाजी ने कहा कि मेरी दोस्त एक शादी में गई है। इसके बाद उसने मुझे अंदर खींच लिया और दरवाजा बंद कर दिया। उसने पहले मुझे चाय दी। फिर उसने मेरे कपड़े उतार दिए और मुझे गलत तरीके से छूने लगा। जब मैंने उससे जाने के लिए कहा तो उसने जबरदस्ती मुझे पकड़ लिया और अपने पास बैठा लिया। लड़की की मां ने तुरंत अपने पति को बुलाया। इसी बीच देवीलाल घर में ताला लगाकर भाग गया। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

टॅग्स :मध्य प्रदेशइंदौरक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीपोक्सो
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?