लाइव न्यूज़ :

प्रेमी के साथ मिलकर हेड कांस्टेबल पति की हत्या, पत्नी को चाहिए था बीमा की 40 लाख की राशि, इस तरह हुआ खुलासा

By बृजेश परमार | Updated: June 20, 2020 20:24 IST

एएसपी अमरेन्द्र सिंह ने प्रेसवार्ता मैं हत्याकांड का खुलासा करने वाली टीम को 25 हजार के इनाम की घोषणा करने के साथ ही बताया कि हेड कांस्टेबल की पत्नी रेखा ने अपने प्रेमी रवि  के साथ मिलकर हत्या का षड्यंत्र रचा था।

Open in App
ठळक मुद्देइस हत्या को अंजाम देने के लिए आरोपी रवि घटना कारित करने के लिए मोटरसाइकल से शहडोल से उज्जैन आया था। वर्तमान में आरोपी रवि सीआरपीएफ जगदलपुर में तैनात है। आरोपियों ने मृतक का 40 लाख का जीवन बीमा भी करवाया था। घटना का मुख्य आरोपी रवि कुमार पनिका शहडोल का रहने वाला है तथा वर्तमान में सीआरपीएफ रायपुर में तैनात है।

उज्जैनः माधव नगर थाना पुलिस ने हेड कांस्टेबल बलवीर की हत्या का पर्दाफाश कर दिया है। मृतक की बीमा की 40 लाख की राशि के लिए पत्नी रेखा ने अपने प्रेमी सीआरपीएफ आरक्षक रवि के साथ मिलकर उसे योजनाबद्ध रूप से हत्या की गई थी। मृतक 32 वी बटालियन में हेड कांस्टेबल था।

एएसपी अमरेन्द्र सिंह ने प्रेसवार्ता मैं हत्याकांड का खुलासा करने वाली टीम को 25 हजार के इनाम की घोषणा करने के साथ ही बताया कि हेड कांस्टेबल की पत्नी रेखा ने अपने प्रेमी रवि  के साथ मिलकर हत्या का षड्यंत्र रचा था। इस हत्या को अंजाम देने के लिए आरोपी रवि घटना कारित करने के लिए मोटरसाइकल से शहडोल से उज्जैन आया था।

आरोपी उमरिया का रहने वाला है। वर्तमान में आरोपी रवि सीआरपीएफ जगदलपुर में तैनात है। आरोपियों ने मृतक का 40 लाख का जीवन बीमा भी करवाया था। घटना का मुख्य आरोपी रवि कुमार पनिका शहडोल का रहने वाला है तथा वर्तमान में सीआरपीएफ रायपुर में तैनात है। मुख्य आरोपी रवि की धरपकड़ हेतु उज्जैान पुलिस की टीमों को रवाना किया गया है।

कुछ ऐसा था हत्या का यह मामला-

थाना माधवनगर के अन्तर्गत 32 वी वाहिनी उज्जैन के परिसर में प्रधान आरक्षक बलवीर सिंह उम्र 54 साल मृत अवस्था में अपने क्वाटर्‍र के ऊपर छत पर मृत पाए गए थे। मृत्यु  की असामान्य  परिस्थिति होने पर थाना माधवनगर में मर्ग पंजीबद्ध कर प्रारंभिक जांच में मृत्यु  का Nature  (प्रकृति) होमीसाइडल Homicidal पाया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए स्वयं पुलिस महानिरीक्षक राकेश गुप्ता सहित आला अधिकारियों ने मृतक के क्वार्टर तथा घटनास्थल का बारिकी से निरीक्षण किया था। इस अंधे कत्ल को सुलझाने के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जोन-02 अमरेन्द्रर सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक रविन्द्र  वर्मा के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी। 

थाना माधवनगर में उक्तक घटना के संबंध में अपराध क्रमांक 730/20 धारा 302, 201 भादवि अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध कायम कर विवेचना प्रारंभ की गई। प्रारंभिक जांच में मृतक बलवीर सिंह का पत्नी रेखा उम्र 34  साल के साथ विवाद होने की जानकारी प्राप्त  हुई, जिस पर पूछताछ करने पर पत्नी रेखा द्वारा पूर्व में योजना तैयार कर अपने प्रेमी रवि निवासी शहडोल के साथ मिलकर क्वार्टर के अंदर ही बलवीर सिंह का गला दबाकर हत्या कर दी।

डेड बॉडी को सामान्यर परिस्थितियों को दर्शाने के लिए छत पर बिस्तर बिछाकर लेटा दिया । पत्‍नी रेखा द्वारा स्वय  को बचाने के लिए क्वार्टर में अंदर होकर बाहर से अपने साथी रवि से दरवाजा बंद करवा दिया ताकि किसी प्रकार का संदेह उसके उपर न हो, घटना कारित करने के बाद रवि फरार हो गया। 

पूछताछ में पत्नीं रेखा द्वारा यह स्वीकार किया की हत्या की योजना रवि के साथ मिलकर काफी समय पूर्व ही बना ली थी योजना के तहत मृतक बलवीर सिंह का माह मार्च में 40 लाख का बीमा मेक्से लाईफ इंश्योहरेंस उज्जैजन से कराया। जिसकी आधी प्रीमियम राशि 25 हजार रुपये रवि के द्वारा दिया गया तथा 20 हजार रुपये रेखा ने दिये तथा यह निश्चित किया कि बीमा की राशि हत्या करने के बाद आधी-आधी दोनों बांट लेंगे।

इससे पूर्व रेखा अपने पति प्रधान आरक्षक बलवीर से झगड़ा होने के कारण पिछले साल दिसम्बर माह में लगभग 25 दिन बाहर रवि के साथ जबलपुर, कटनी, मण्डसला, रायपुर में अलग- अलग होटलों में रुके, उसी दौरान इन दोनों ने प्रधान आरक्षक की हत्या की योजना तैयार कर ली थी।

 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमध्य प्रदेशसीआरपीएफमर्डर मिस्ट्रीहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली