लाइव न्यूज़ :

Madhya Pradesh: पांच महीने पहले कोमल और मोहित की हुई शादी, कोल्डड्रिंक में पत्नी ने पति को पिलाया जहर

By धीरज मिश्रा | Updated: November 20, 2023 19:06 IST

MadhyaPradesh: पांच महीने पहले एक शादी हुई। शादी में दूल्हा-दुल्हन ने एक दूसरे के सुख-दुख को बराबर बांटने की शपथ ली। लेकिन, पांच माह बीतने के बाद पत्नी ने पति को जहर दे दिया। जिससे पति की तबियत इतनी ज्यादा बिगड़ी कि उसे अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़नी पड़ी। प्यार और भरोसे को तोड़ने वाली यह घटना मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर में हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देपांच माह की शादी से भर गया पत्नी का मन, पति को पिलाया जहर पति की तबियत बिगड़ी, पति ने पत्नी के खिलाफ की शिकायत महिला की यह तीसरी शादी थी, इससे पहले दो पति को छोड़ चुकी थी

MadhyaPradesh: पांच महीने पहले एक शादी हुई। शादी में दूल्हा-दुल्हन ने एक दूसरे के सुख-दुख को बराबर बांटने की शपथ ली। लेकिन, पांच माह बीतने के बाद पत्नी ने पति को जहर दे दिया। जिससे पति की तबियत इतनी ज्यादा बिगड़ी कि उसे अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़नी पड़ी। प्यार और भरोसे को तोड़ने वाली यह घटना मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर में हुई है।

यहां एक महिला ने कथित तौर पर कोल्ड ड्रिंक में जहर मिलाकर अपने पति को मारने की कोशिश की है। पत्नी( कोमल) ने पांच महीने पहले पति( मोहित शर्मा) से शादी की थी। खास बात यह है कि कोमल की मोहित से यह तीसरी शादी थी। कोमल ने इससे पहले दो शादी की और दोनों पति को छोड़ कर अब पांच माह पहले मोहित से शादी की थी। यहां बताते चले कि यह पूरी घटना ग्वालियर के बहोड़ापुर थाने इलाके के शिव शक्ति नगर का है।

जून में हुई थी दोनों की शादी

कोमल और मोहित ने जून में शादी की। दोनों के बीच ऐसा लग रहा था कि सब कुछ ठीक चल रहा है। लेकिन, न जाने दोनों के बीच ऐसा क्या हुआ कि कोमल ने 15 नवंबर को मोहित के कोल्डड्रिंक में जहर मिला कर पिला दिया। पति ने भी यह सोचकर कोल्डड्रिंक पी लिया कि पत्नी ने ड्रिंक दी है। ड्रिंक पीने के बाद से ही मोहित की तबियत गिरने लगी। उसे उल्टिंया होने लगी। हालांकि, उसे इस दौरान पत्नी की करतूत पर शक हुआ। उसने पूछा कि कोमल क्या तुमने ड्रिंक में कुछ मिलाया है क्या।

इस पर पत्नी ने कहा, नहीं कुछ नहीं मिलाया है। इसके बाद मोहित अस्पताल पहुंचा और इलाज करवाया। यहां से डिस्चार्ज होने के बाद मोहित सीधे पुलिस स्टेशन पहुंचा और पत्नी कोमल के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मोहित की शिकायत दर्ज कर ली है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। साथ ही कोमल ने इससे पहले दो शादी कर पति को क्यों छोड़ा था, इसकी भी जांच की जा रही है।

टॅग्स :क्राइमPoliceग्वालियरमध्य प्रदेशmadhya pardesh
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए