लाइव न्यूज़ :

Gwalior Rape Case: जान से मार दूंगा, फिर बच्ची का बलात्कार, आरोपी के घर जानवरों को खाना देने गई थी बच्ची

By धीरज मिश्रा | Updated: May 9, 2024 11:49 IST

Gwalior Rape Case: मध्यप्रदेश का ग्वालियर एक बार फिर शर्मसार हुआ है। यहां एक 14 साल का बच्ची के साथ उसके पड़ोसी ने बलात्कार किया।

Open in App
ठळक मुद्दे14 साल का बच्ची के साथ उसके पड़ोसी ने बलात्कार कियामहाराजपुरा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा आरोपी के घर जानवरों को खाना देने गई थी बच्ची

Gwalior Rape Case: मध्यप्रदेश का ग्वालियर एक बार फिर शर्मसार हुआ है। यहां एक 14 साल का बच्ची के साथ उसके पड़ोसी ने बलात्कार किया। इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है और लोग सन्न हैं। न्यूज-18 की खबर के अनुसार, महाराजपुरा थाना क्षेत्र में 3 मई की दोपहर को बच्ची के साथ बलात्कार की घटना हुई। हालांकि, इस घटना के बाद बच्ची इतनी डरी हुई थी कि वह अपने परिजनों को कुछ भी कहने से बचती रही। 

आरोपी के घर इसलिए गई थी बच्ची

बच्ची को जानवरों से काफी लगाव था। उसके पड़ोसी के घर जानवर थे। वह 3 मई की दोपहर को जानवरों को खाने देने के लिए पड़ोसी के घर गई थी। जब वह लौटने लगी तो घर में मौजूद आरोपी सोनू वाल्मिक ने बच्ची को पकड़ लिया। इस दौरान बच्ची को जान से मारने की धमकी दी गई। जिससे बच्ची काफी डर गई। इसके बाद सोनू ने बच्ची के साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया। इस घटना के बाद आरोपी ने बच्ची को कहा कि इस घटना के बारे में किसी से कुछ न कहे। नहीं तो जान से मार दूंगा। इसके बाद जब बच्ची घर लौटी तो उसकी दिनचर्या में काफी बदलाव आया।

बच्ची ने खोला राज तो उड़ गए होश

बच्ची न तो अब जानवरों को खाने देने के लिए जाती थी। और किसी से कुछ ज्यादा बात भी नहीं करती थी। परिजनों को कुछ शक हुआ तो वह उसकी गतिविधि पर नजर रखने लगे। जब परिवार के लोगों ने प्यार से उससे पूछा कि तुम इतनी गुमसुम क्यों रहती हो, कुछ है तो बताओ। परिजनों के प्यार भरे सवालों के बीच बच्ची फफक-फफक कर रोने लगी।

बच्ची ने 3 मई की पूरी घटना को अपने परिवार के लोगों को सुनाया। इधर बच्ची के साथ इस घटना के बारे में सुनकर परिवार के लोग दंग रह गए। उन्होंने बच्ची को लेकर महाराजपुरा पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

टॅग्स :मध्य प्रदेशग्वालियरGwalior Policeक्राइमरेपसेक्स रैकेटयौन उत्पीड़न
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला