लाइव न्यूज़ :

व्यवसायी के घर धावा, पत्नी और नौकरानी को बनाया बंधक, लूटते समय महिला के छुए पैर, कहा-बहन की शादी करना है माफ कर देना...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 5, 2021 18:57 IST

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में समाधिया कॉलोनी के कृष्णा एनक्लेव में यह घटना हुई. व्यापारी की पत्नी के हाथ-पैर बांधकर मुंह पर टेप लगा दिया और नौकरानी के सामने चाकू अड़ा दिया.

Open in App
ठळक मुद्देबदमाश के भागने के बाद महिलाओं ने किसी तरह अपने को मुक्त किया.पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.होजरी व्यवसायी जनकगंज निवासी दिलीप कुकरेजा की महाराज बाड़ा पर दुकान है.

ग्वालियरः अपने तरह की एक अजीबोगरीब लूट की वारदात के समय ग्वालियर में लुटेरे ने एक होजरी व्यवसायी के घर धावा बोलकर उनकी पत्नी और नौकरानी को बंधक बना कर करीब 4 लाख रुपए का माल लूट लिया. इस दौरान लुटेरे ने व्यवसायी की पत्नी के पैर छूकर कहा,'' मुझे माफ करना, बहन की शादी करनी है. आप मेरी मां जैसी हैं.''

ग्वालियर में समाधिया कॉलोनी के कृष्णा एनक्लेव में यह घटना हुई. टॉय गन की मदद से एक बदमाश ने होजरी व्यवसायी की पत्नी, नौकरानी को बंधक बनाकर लगभग 4 लाख का माल लूट लिया, बदमाश डिलिवरी बॉय बनकर के घर में दाखिल हुआ और व्यापारी की पत्नी के हाथ-पैर बांधकर मुंह पर टेप लगा दिया और नौकरानी के सामने चाकू अड़ा दिया.

बदमाश घर से माल लूटा और माफी मांगते हुए व्यावसायी की पत्नी के पैर छूकर बोला कि मुझे माफ करना, बहन की शादी करनी है. आप मेरी मां जैसी हैं. बदमाश के भागने के बाद महिलाओं ने किसी तरह अपने को मुक्त किया और व्यवसायी को मामले की सूचना दी. उसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

डिलिवरी बॉय बनकर आया था लुटेरा: होजरी व्यवसायी जनकगंज निवासी दिलीप कुकरेजा की महाराज बाड़ा पर दुकान है. घर में 48 वर्षीय पत्नी वंदना और बेटा उमेश रहते है. सुबह ही दिलीप और बेटा उमेश, दोनों दुकान पर निकल गए. घर पर पत्नी वंदना और नौकरानी सुनीता थीं. करीब शाम चार बजे एक युवक डिलिवरी बॉय बनकर आया और उसने आते ही वंदना पर पिस्तौल तान दी.

शुरुआत में कुछ झूमाझटकी हुई जिसमें पिस्तौल गिर कर टूट गई लेकिन उसके बाद उसने चाकू निकाल लिया जिसके दम पर हाथ-पैर बांध दिए और लूट की वारदात को अंजाम दिया. पुलिस आसपास के इलाके के सीसीटीवी फुटेज देख रही है कि आरोपी कहां से आया और कहां गया, उसका हुलिया क्या था आदि की पड़ताल कर रही है. लूट के सामान में दो लाख पचास हजार रु पए किसी आश्रम ट्रस्ट के थे. बदमाश ने लगभग 20 मिनट घर में रहकर वारदात को अंजाम दिया.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमध्य प्रदेशग्वालियरभोपाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम