लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेशः नाबालिग बेटी को जंगल ले जाकर सगे बाप ने किया बलात्कार

By भाषा | Updated: October 25, 2018 17:16 IST

मध्य प्रदेश के सीहोर में आरोपी ने अपनी बेटी के साथ भूतेश्वर महादेव मंदिर के समीप सुनसान जंगल में 23 अक्टूबर को बलात्कार किया। 

Open in App

मध्य प्रदेश के सीहोर में एक व्यक्ति द्वारा अपनी 12 वर्षीय बेटी के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने का मामला सामने आया है। आरोपी पिता को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया है।

सीहोर जिले के पुलिस अधीक्षक राजेश चंदेल ने बृहस्पतिवार को बताया, ‘‘45 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी नाबालिग बेटी के साथ 23 अक्टूबर को बलात्कार करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है।’’ 

उन्होंने कहा कि पीड़िता एवं उसकी मां ने मंगलवार देर रात इस संबंध में कोतवाली थाने में शिकायत की थी। इसके बाद बालिका का मेडिकल कराया गया, जिसमें बलात्कार की पुष्टि होने पर आरोपी पिता के खिलाफ भादंवि की धारा 376 (बलात्कार) और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया।

चंदेल के बताया कि शिकायत के अनुसार, आरोपी ने अपनी बेटी के साथ सीहोर के भूतेश्वर महादेव मंदिर के समीप सुनसान जंगल में 23 अक्टूबर को बलात्कार किया। घर पहुंचने पर बच्ची ने आपबीती अपनी मां को बताई, जिसके बाद आरोपी के खिलाफ कोतवाली पुलिस थाने में शिकायत की गई।

बलात्कार के दोषी को दस साल कैद

उत्तर प्रदेश के भदोही जिला अदालत ने नाबालिग लड़की से बलात्कार के दोषी को दस साल कारावास और 75 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनायी है । 

अभियोजन पक्ष ने आज बताया कि मामला नगर कोतवाली क्षेत्र के मर्यादपट्टी मोहल्ले का है । पीड़िता के पिता ने शिकायत में कहा था कि 26 मार्च को उसकी नाबालिग बेटी जब नान्हू यादव के घर उपले लेने गई तो नान्हू ने उसे कमरे में बंद कर उससे दुष्कर्म किया और उसे पांच सौ रुपये देते हुए कहा की वह किसी को ना बताये ।

शिकायत में कहा गया कि घर पहुंच कर लड़की ने आपबीती परिवार को सुनाई । इस मामले में पुलिस ने बलात्कार का मुकदमा दर्ज कर नान्हू यादव को दूसरे दिन गिरफ्तार कर लिया । 

मामले की सुनवाई अपर जिला जज (प्रथम) संजय कुमार डे की अदालत में हुई । सुनवाई पूरी होने के बाद डे ने यादव को दोषी करार दिया और दस साल कारावास की सजा सुनायी । अदालत ने उसे 75 हजार रूपये जुर्माना देने का भी निर्देश दिया ।

टॅग्स :रेपमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने