लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: पिता पर आरोप- नशे की हालत में आठ साल की बच्ची का किया बलात्कार

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: December 15, 2019 16:37 IST

पुलिस अधीक्षक राकेश मोहन शुक्ला ने मामले को लेकर कहा, ''फोन करने वाले ने हमें बताया कि शाम के वक्त शख्स शराब के नशे में रोजाना अपनी बेटी को पीटा करता है। बाद में अधिकारियों ने पीड़िता को खोजने का प्रयास किया लेकिन वह दो दिन बाद अपने घर पर मिली।''

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश के नीमच में एक शख्स पर उसकी बेटी के साथ रेप करने का आरोप लगा है। आरोप है कि पिता ने नशे की हालत में बेटा के साथ बलात्कार किया।

मध्य प्रदेश के नीमच में एक शख्स पर उसकी बेटी के साथ रेप करने का आरोप लगा है। आरोप है कि पिता ने नशे की हालत में बेटा के साथ बलात्कार किया। मामला उस वक्त सामने आया जब चाइल्ड हेल्पलाइन पर पुलिस को किसी अज्ञात शख्स की कॉल आई।

समाचार एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक, पुलिस अधीक्षक राकेश मोहन शुक्ला ने मामले को लेकर कहा, ''फोन करने वाले ने हमें बताया कि शाम के वक्त शख्स शराब के नशे में रोजाना अपनी बेटी को पीटा करता है। बाद में अधिकारियों ने पीड़िता को खोजने का प्रयास किया लेकिन वह दो दिन बाद अपने घर पर मिली।''

बच्ची ने लड़की ने चाइल्ड काउंसलर को अपनी आपबीती सुनाई, जिसने पुलिस को सबकुछ बताया। बच्ची को चिकित्सकीय जांच के लिए भेजा गया, जहां उसके साथ रेप किए जाने की पुष्टि हुई है। 

आरोपी पिता के खिलाफ बाल यौन अपराध संरक्षण (POCSO) कानून  के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 

जज ने मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच दल नियुक्त किया है।

बता दें कि महिलाओं और बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराध को लेकर देशभर में काफी गुस्सा देखा जा रहा है। सोमवार (15 दिसंबर) को देशभर को झकझोरने वाले निर्भया गैंगरेप मामले के सात साल हो जाएंगे लेकिन उनके दोषियों को अब तक फांसी पर नही लटकाया जा सका है। 

महिलाओं और बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराधों को लेकर केंद्र और राज्यों की सरकार पर अनदेखी और उदासीनता के आरोप लग रहे हैं।

इसी बीत तेलंगाना सरकार ने इस दिशा मे मजबूत कदम उठाते हुए दिशा विूधेयक पारित कर महिलाओं के खिलाफ अपराधों को लेकर कानून बहुत सख्त बनाया है।

टॅग्स :मध्य प्रदेशरेपक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए