लाइव न्यूज़ :

Madhya Pradesh: धार में खौफनाक वारदात, बच्चे की हत्या के आरोपी की पीट-पीटकर हत्या

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 27, 2025 11:02 IST

Madhya Pradesh: सूचना मिलने पर पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और महेश को हिरासत में लेकर अस्पताल ले गई, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई

Open in App

Madhya Pradesh:  मध्यप्रदेश के धार जिले में तीन साल के एक बच्चे की हत्या के आरोपी को ग्रामीणों ने पीट-पीटकर मार डाला। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी ने बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय से लगभग 110 किलोमीटर दूर स्थित आली गांव में हुई। उन्होंने बताया, ‘‘पड़ोसी जिले अलीराजपुर के बागड़ी निवासी महेश (24) बिना किसी कारण कालू भील के घर में घुस गया और अंदर जाकर बैठ गया।

जब कालू ने उसका परिचय पूछा तो महेश ने अचानक घर में रखे धारदार हथियार से कालू भील के तीन वर्षीय बेटे विकास पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।’’ अवस्थी ने बताया, ‘‘गुस्साए ग्रामीणों ने महेश को पकड़कर बांध दिया और उसकी जमकर पिटाई की। सूचना मिलने पर पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और महेश को हिरासत में लेकर अस्पताल ले गई, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।’’

उन्होंने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और महेश द्वारा की गई इस गंभीर वारदात के पीछे की वजह की जांच की जा रही है। 

टॅग्स :Madhya Pradeshक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीcrime news hindi
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम