लाइव न्यूज़ :

बुजुर्ग महिला को सरेआम बाल पकड़कर पीटा महिला एसआई ने, वीडियो हुआ वायरल, लोग बने मूकदर्शक

By भाषा | Updated: May 29, 2019 18:29 IST

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जिला पुलिस अधीक्षक जांच के आदेश दिये हैं। जिला पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार सिंह ने बताया कि तेंदूखेड़ा के अनुविभागीय पुलिस अधिकारी अशोक चौरसिया को इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देजिला पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार सिंह ने बताया कि तेंदूखेड़ा के अनुविभागीय पुलिस अधिकारी अशोक चौरसिया को इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि महिला उपनिरीक्षक (एसआई) ने गेंदाबाई के बाल पकड़कर उसके साथ मारपीट की।

दमोह जिला मुख्यालय से लगभग 22 किलोमीटर दूर तेजगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में ग्राम पंचायत द्वारा बनाई जाने वाली सड़क का विरोध करने पर 45 वर्षीय ग्रामीण महिला को एक महिला पुलिस उपनिरीक्षक द्वारा कथित तौर पर घसीट कर मारा पीटा गया।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जिला पुलिस अधीक्षक जांच के आदेश दिये हैं। जिला पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार सिंह ने बताया कि तेंदूखेड़ा के अनुविभागीय पुलिस अधिकारी अशोक चौरसिया को इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

जांच रिपोर्ट आने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सूत्रों के अनुसार मंगलवार को अर्थखेड़ा गांव की पंचायत द्वारा सड़क का निर्माण किया जा रहा था और वहां रहने वाली महिला गेंदा बाई लोधी (45) का घर इस सड़क के किनारे आने के कारण वह सड़क निर्माण का विरोध कर रही थी।

ग्राम पंचायत के सचिव की सूचना पर एसआई सविता रजक मौके पर पहुंची थीं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि महिला उपनिरीक्षक (एसआई) ने गेंदाबाई के बाल पकड़कर उसके साथ मारपीट की। इस दौरान महिला को बचाने आए उसके बेटे गोलू लोधी के साथ भी मारपीट की गई।

महिला और उसके बेटे को घायल अवस्था में इलाज के लिये जिला अस्पताल भेजा गया। वहीं पुलिस उपनिरीक्षक सविता रजक ने कहा कि गेंदाबाई और उसके बेटे द्वारा सड़क निर्माण का विरोध किया जा रहा था। इसकी शिकायत पर वहां जाकर वह उसे समझाने का प्रयास कर रही थीं लेकिन महिला ने पत्थर फेंक कर उन पर हमला कर दिया अगर वह स्वयं को नहीं बचाती तो वह घायल हो जाती। 

टॅग्स :मध्य प्रदेशक्राइम न्यूज हिंदीकमलनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए