लाइव न्यूज़ :

गांव में डीजल की कालाबाजारी, पकड़ने गए पुलिस कॉन्स्टेबल की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या, उपनिरीक्षक निलंबित

By भाषा | Updated: June 15, 2020 20:52 IST

डीजल की कालाबाजारी कर रहे माफिया ने पुलिस कॉन्स्टेबल की जान ले ली। कर्तव्य पालन करते हुए वह अकेले ही गांव में चले गए। इस बीच दो आरोपियों ने उनपर ट्रैक्टर चढ़ा दी।

Open in App
ठळक मुद्देमामले में नयागांव पुलिस थाना प्रभारी उपनिरीक्षक आशीष धुर्वे को सोमवार को निलंबित कर दिया गया।कॉन्स्टेबल प्रबल प्रताप सिंह को सूचना मिली थी कि कुछ लोग डीजल की कालाबाजारी कर रहे हैं। ट्रैक्टर को रोकने की कोशिश की तो आरोपियों ने उन पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

सतनाः सतना जिले के चित्रकूट स्थित नयागांव थाना इलाके के पथरा गांव में डीजल की कालाबाजारी पकड़ने गए एक पुलिस कॉन्स्टेबल की दो आरोपियों ने कथित तौर पर ट्रैक्टर से कुचलकर रविवार शाम को हत्या कर दी।

इस मामले में नयागांव पुलिस थाना प्रभारी उपनिरीक्षक आशीष धुर्वे को सोमवार को निलंबित कर दिया गया। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कॉन्स्टेबल प्रबल प्रताप सिंह को सूचना मिली थी कि कुछ लोग डीजल की कालाबाजारी कर रहे हैं। सूचना के आधार पर वह मौके पर पहुंचे और जब उन्होंने ट्रैक्टर को रोकने की कोशिश की तो आरोपियों ने उन पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्ट्या तो यह पता चला था कि सड़क हादसे में उनकी जान गई है, लेकिन जब पुलिस मौके पर पहुंची तब ग्रामीणों ने घटना की पूरी कहानी बताई। पुलिस ने बताया कि सिंह मूलतः उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के बन्ना मऊ गांव के रहने वाले थे। वर्ष 2014 में रतलाम में पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे। वह चित्रकूट के नयागांव थाने में पिछले तीन साल से तैनात थे।

इसी बीच, सतना जिले के पुलिस अधीक्षक रियाज इकबाल ने बताया कि इस मामले में दो आरोपियों पौधा उर्फ प्रमोद पटेल एवं धनपत पटेल उर्फ लाला के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। ये दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश के हैं। उन्होंने कहा कि दोनों आरोपी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है।

इकबाल ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए चार थानों की पुलिस टीम को लगाया गया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में लापरवाही बरतने एवं पुलिस कॉन्स्टेबल की मौत सड़क हादसा बताकर अधिकारियों को गुमराह करने के लिए नयागांव पुलिस थाना प्रभारी उपनिरीक्षक आशीष धुर्वे को सोमवार को निलंबित कर दिया गया। इकबाल ने बताया, ‘‘इस पूरे मामले में मैंने जांच के आदेश दिए हैं। जांच का जिम्मा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीओपी) चित्रकूट और उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) मुख्यालय हितिका वासल को सौंपा गया है। 

 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशमध्य प्रदेशशिवराज सिंह चौहान
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?