लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: शादी की रात ही ससुराल छोड़कर भाग निकली दुल्हन, कुछ देर के बाद पुलिस स्टेशन में मिली, जानिए पूरा मामला

By अभिषेक पारीक | Updated: July 30, 2021 19:25 IST

भिंड के गोरमी इलाके के रहने वाले दिव्यांग सोनू जैन की काफी समय से शादी नहीं हो रही थी। ऐसे में ग्वालियर में रहने वाले उदल खटीक नाम के एक परिचित ने 90 हजार रुपये में उसे शादी कराने का भरोसा दिलाया।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश के भिंड में शादी की रात ही ससुराल से भाग निकली दुल्हन। छत से कूदकर भागी, लेकिन गश्त कर रही पुलिस ने गिरफ्तार किया। दिव्यांग से 90 हजार रुपये में शादी करने का भरोसा दिलाया गया था। 

मध्य प्रदेश के भिंड में रहने वाले एक दिव्यांग को शादी की जितनी खुशी थी, अब उतना ही गम है। हो भी क्यों ना, जब किसी को काफी वक्त बाद कोई लड़की मिले और वो भी शादी की रात ही अपने पति को इंतजार करवाता छोड़कर हमेशा-हमेशा के लिए चली जाए। 

भिंड के गोरमी इलाके के रहने वाले दिव्यांग सोनू जैन की काफी समय से शादी नहीं हो रही थी। ऐसे में ग्वालियर में रहने वाले उदल खटीक नाम के एक परिचित ने 90 हजार रुपये में उसे शादी कराने का भरोसा दिलाया। सोनू ने उदल के झांसे में आकर शादी करना स्वीकार कर लिया। 

उदल खटीक दुल्हन के साथ सोनू के घर पहुंचा और दोनों पक्षों के कुछ खास लोगों की मौजूदगी में शादी कराई गई। दुल्हन का नाम अनीता रत्नाकर बताया गया। जिसके साथ एक और शख्स आया था। जिसे दुल्हन के भाई के रूप में मिलवाया गया। काफी इंतजार के बाद शादी होने से सोनू भी बेहद प्रसन्न था। हालांकि उसे जरा भी भनक नहीं थी कि उसकी खुशियां जल्द ही हवा होने वाली हैं। 

शादी के बाद हर कोई अपने-अपने कमरे में सोने के लिए चला गया। दुल्हन के साथ में आए दोनों लोगों ने गर्मी का बहाना बनाया और बाहर सोने की बात कहकर निकल गए। इसी दौरान दुल्हन ने भी कहा कि उसकी तबीयत खराब है। इसके बाद वह छत पर चली गई। हालांकि कुछ देर तक जब वह नीचे नहीं आई तो उसे छत पर तलाशा गया। जहां पर वह नहीं मिली। 

इसके बाद पता लगा कि अनीता छत से कूदकर के भाग निकली है तो घरवालों को धोखाधड़ी का पता चला। आधी रात को घर पर सोनू के सपने बिखर गए। हालांकि दुल्हन भी ससुराल से सीधे पुलिस थाने पहुंच गई। दअरसल, जब वह छत से कूदकर के भागी तो वहां पर पुलिस गश्त कर रही थी। पुलिस ने उसे पकड़ लिया। इसी दौरान सोनू भी गोरमी थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराने के लिए पहुंचा। 

पुलिस ने अन्य दो आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उदल खटीक, जीतेंद्र रत्नाकर, अरुण खटीक और अनीता रत्नाकर सहित एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 

टॅग्स :मध्य प्रदेशक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए