लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जब्त की 50 लाख रुपये की ब्राउन शुगर, मां-बेटा गिरफ्तार

By मुकेश मिश्रा | Updated: May 3, 2023 20:03 IST

मध्या प्रदेश की रतलाम पुलिस ने महाराष्ट्र के रहने वाले मां-बेटे को गिरफ्तार करके उनके पास से 505 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त की। जिसका मूल्य अंतर्राष्ट्रीय बाजार में लगभग 50 लाख रुपये है।

Open in App
ठळक मुद्देरतलाम पुलिस ने मां-बेटे को गिरफ्तार करके उनके पास से बरामद की 505 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त की गई ब्राउन शुगर का मूल्य अंतर्राष्ट्रीय बाजार में लगभग 50 लाख रुपये हैपुलिस ने आरोपी मां-बेटे को एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत गिरफ्तार किया है

इंदौरः मध्या प्रदेश के रतलाम में पुलिस ने महाराष्ट्र के रहने वाले मां-बेटे को गिरफ्तार करके उनके पास से 505 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त की। जिसका मूल्य अंतर्राष्ट्रीय बाजार में लगभग 50 लाख रुपये है। इस संबंध में रतलाम पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि बस क्रमांक MP 09 FA 8951 में जामुनी रंग का हिजाब पहने एक महिला और उसके साथ सफेद रंग की शर्ट पहने एक लड़का यात्रा कर रहे हैं। जिसके पास अवैध मादक पदार्थ है।

पुलिस को मुखबिर से पुख्ता जानकारी मिली थी कि मां-बेटे ब्राउन शुगर लेकर शाम 7 बजे रतलाम के फव्वारा चौक से इंदौर के लिए जाने वाले हैं। इस सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा ने तत्काल टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिया। आरोपियों को  पकड़कर उनके पास  से 250 ग्राम एवं 255 ग्राम ब्राउन शुगर के दो पैकेट बरामद किए। जिसका अंतर्राष्ट्रीय मूल्य लगभग 50 लाख रुपये है। दोनों आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत प्रकरण दर्ज करते हुए मादक पदार्थ के साथ दो मोबाइल व नकदी भी जब्त किए हैं।

पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि दोनों आरोपी महाराष्ट्र के अकोला जिले के आकोट फेल के रहने वाले हैं। इस प्रकरण में पुलिस ने 24 वर्षीय अफजल खान पिता खलील खान पठान और उसकी मां 55 वर्षीय मल्लिका खातून पति खलील खान पठान को गिफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से पुलिस रिमांड प्राप्त करके उनसे तस्करी के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

पुलिस की जांच में पता चला है कि दोनों आरोपी मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त हैं। आरोपी अफजल खान के विरुद्ध आकोट फेल थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज हैं। वहीं उसकी मां मल्लिका खातून पठान भी अपने क्षेत्र में ब्राउन शुगर की पुड़िया बेचती है। मध्यप्रदेश पुलिस आरोपियों के संबंध में अकोला पुलिस (महाराष्ट्र) से संपर्क कर जानकारी प्राप्त कर रही है।

टॅग्स :NDPSratlam-pcक्राइमCrimePolice
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम