लाइव न्यूज़ :

रतलाम का आरक्षक, शिक्षक उज्जैन में लाखों की शराब तस्करी में पकड़ाए, कार में 40 पेटी बरामद

By बृजेश परमार | Updated: July 15, 2020 19:55 IST

आरोपियों की निशानदेही पर राजकुमार को भी गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। 40 पेटी देशी प्लेन मदिरा की कीमत एक लाख 24 हज़ार बताई जा रही है। आरोपी रवि पिता बालाराम रतलाम के माणकचौक थाने का पंजीबद्ध शराब तस्कर है उसे न्यायालय से 8 प्रकरणों में अर्थदंड हो चुका है।

Open in App
ठळक मुद्देहत्या के प्रयास के एक मामले में और अवैध शराब की तस्करी का एक मामला न्यायालय में विचाराधीन है। ग्रामीण क्षेत्र में शासकीय स्कूल में पदस्थ शिक्षक राजकुमार पिता सुखदीन लाल गर्ग निवासी दयानंद कॉलोनी नागदा को लाकर दी है।ग्रामीण क्षेत्र में शासकीय स्कूल में पदस्थ शिक्षक राजकुमार पिता सुखदीन लाल गर्ग निवासी दयानंद कॉलोनी नागदा को लाकर दी है।

उज्जैनः नागदा थाना पुलिस ने बुधवार को रतलाम में पदस्थ आरक्षक प्रवीण गर्ग (जाटव )एवं रतलाम के ताल में पदस्थ शासकीय शिक्षक राजकुमार गर्ग सहित तीन आरोपियों को शराब तस्करी के मामले में धरदबोचा है।

आरोपी कार में 40 पेटी शराब नागदा सपलाई करने आए थे। इसी दौरान नागदा पुलिस ने उन्हे धर दबोचा। एएसपी ग्रामीण आकाश भूरिया के अनुसार बुधवार को मुखबिर की सूचना पर नागदा खाचरौद बायपास रोड पर काली माता मंदिर के पास बेरिकेटिंग लगाकर सुबह के समय चेकिंग की जा रही थी।

इसी दौरान खाचरोद की और से आ रही कार क्र एम.पी. 43 सी.ए. 3980 को रोककर चालक का नाम पता पुछा गया। चालक ने अपना नाम रवि शाक्य पिता बालाराम उम्र 30 साल नि. करमदी रोड अमलतास कालोनी के पास रतलाम होना बताया। साथ में बैठे व्यक्ति का नाम पता पुछने पर उसने अपना नाम प्रवीण गर्ग (जाटव) पिता हरगोविंद उम्र 33 साल नि. पुलिस लाईन रतलाम बताया । कार की जांच के दौरान पीछे वाली सीट व डिक्की में भूरे रंग की पुष्ठे की सीलबंद 40 पैटिया देशी प्लेन मदिरा शराब से भरी हुई मिली।

आगे वाली सीट पर पुलिस आरक्षक की वर्दी की शर्ट मिली जिस पर म.प्र.पु. का मोनो म.प्र.पु. को सोल्डर बेच लगे हुऐ थे। वर्दी के संबंध में पूछने पर प्रवीण ने खुद को जिला रतलाम में थाना माणकचौक पर आरक्षक 898 होना बताया। दोनों आरोपियों को  34(2) आबकारी एक्ट गिरफतार कर शराब की पेटी व कार जप्त कर थाना नागदा पुलिस ने अप.क्र.341/2020 पंजीबद्ध किया है।

आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि इस  घटना से पूर्व भी वे 2 बार अवैध शराब अपने रिश्तेदार चाचा एवं रतलाम के ताल के पास ग्रामीण क्षेत्र में शासकीय स्कूल में पदस्थ शिक्षक राजकुमार पिता सुखदीन लाल गर्ग निवासी दयानंद कॉलोनी नागदा को लाकर दी है।

आरोपियों की निशानदेही पर राजकुमार को भी गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। 40 पेटी देशी प्लेन मदिरा की कीमत एक लाख 24 हज़ार बताई जा रही है। आरोपी रवि पिता बालाराम रतलाम के माणकचौक थाने का पंजीबद्ध शराब तस्कर है उसे न्यायालय से 8 प्रकरणों में अर्थदंड हो चुका है। हत्या के प्रयास के एक मामले में और अवैध शराब की तस्करी का एक मामला न्यायालय में विचाराधीन है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमध्य प्रदेशभोपालरतलाम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम