लाइव न्यूज़ :

नरसिंहपुर का मामलाः थाने में युवक को जहर देने का आरोप, आयोग ने मांगा जवाब

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: July 10, 2020 18:02 IST

एसडीओपी अर्जुन उइके का कहना है कि युवक ने घर में चूहामार दवा खाने का प्रयास किया, पर उसे परिजनों ने देख लिया. इस मामले में आयोग ने पुलिस अधीक्षक, नरसिंहपुर से तीन सप्ताह में प्रतिवेदन मांगा है.

Open in App
ठळक मुद्देइस मामले को लेकर मानव अधिकार आयोग ने  पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर से जवाब मांगा है.आयोग के समक्ष आरोप लगाया कि बीते मंगलवार को सुबह 11 बजे आरक्षक पंकज राजपूत, महेन्द्र को पूछताछ के लिए थाने लेकर गया था.

भोपालः नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव में पूछताछ के लिये ठेमी पुलिस थाना लाए गए युवक महेन्द्र सेन को जहर खिलाने का आरोप लगने के बाद टीआई सहित तीन पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच कर दिया गया है. मामले की जांच एसडीओपी कर रहे हैं.

इस मामले को लेकर मानव अधिकार आयोग ने  पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर से जवाब मांगा है. युवक के पिता विशाल सेन ने मानव अधिकार आयोग के समक्ष आरोप लगाया कि बीते मंगलवार को सुबह 11 बजे आरक्षक पंकज राजपूत, महेन्द्र को पूछताछ के लिए थाने लेकर गया था.

इसके बाद उसे जहर खिलाकर शाम के समय छोड़ दिया, रास्ते में वह गिर पड़ा. उसे जबलपुर में भर्ती कराया गया है. एसडीओपी अर्जुन उइके का कहना है कि युवक ने घर में चूहामार दवा खाने का प्रयास किया, पर उसे परिजनों ने देख लिया. इस मामले में आयोग ने पुलिस अधीक्षक, नरसिंहपुर से तीन सप्ताह में प्रतिवेदन मांगा है.

कोरोना ड्यूटी करने वाले डाक्टर और स्टाफ को दो महीने से नहीं मिला वेतन:

राजधानी भोपाल में जान जोखिम में डालकर कोरोना ड्यूटी करने वाले डाक्टर और नर्स समेत अन्य मेडिकल स्टाफ को दो महीने से वेतन नहीं मिला है. ये स्थिति तब है, जब सुप्रीम कोर्ट सभी राज्यों के मुख्य सचिव को कोरोना ड्यूटी कर रहे डाक्टर और स्टाफ को तय समय पर वेतन देने के आदेश दे चुका है.

बावजूद इसके राजधानी समेत प्रदेशभर के सरकारी अस्पतालों और मेडिकल कालेजों में ड्यूटी कर रहे डाक्टर्स और स्टाफ को वेतन नहीं मिल रहा है. मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन के सचिव डा. राकेश मालवीय का कहना है कि दो महीने से कोरोना ड्यूटी कर रहे डाक्टर्स को समय पर वेतन नहीं मिल रहा है.

सेंट्रल मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव को पत्र लिखकर अपनी पीड़ा बताई है. इस मामले में आयोग ने मुख्य सचिव, मध्यप्रदेश शासन, प्रमुख सचिव, म.प्र. शासन चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, मंत्रालय तथा कलेक्टर, भोपाल से तीन सप्ताह में प्रतिवेदन मांगा है. साथ ही यह भी पूछा है कि निर्धारित समय में डाक्टर और स्टाफ को क्यों वेतन भुगतान नहीं किया जा रहा है?

टॅग्स :मध्य प्रदेशक्राइम न्यूज हिंदीभोपालह्यूमन राइट्सशिवराज सिंह चौहान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?