लाइव न्यूज़ :

पुलिस अभिरक्षा में युवक ने खुद को गोली मारी, परिजन ने लगाया हत्या का आरोप, आयोग ने लिया संज्ञान, पांच पुलिसकर्मी निलंबित

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: June 11, 2020 18:56 IST

जबलपुर जोन के पुलिस महानिरीक्षक ने बताया कि हनुमानताल पुलिस ने एक नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ के मामले में शुभम बैरागी  के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज किया था. पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर तीन हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था.

Open in App
ठळक मुद्देसाइबर टीम ने दबिश देकर युवक को गिरफ्तार किया था. फरार युवक हथियार तस्करी में भी लिप्त था.टीम ने गिरफ्तारी के बाद युवक से पूछताछ की तो उसने बताया कि हथियार सिविल लाईन स्थित एक खंडहरनुमा मकान में छुपाकर रखे हुए है. आरोपी युवक को लेकर सिविल लाईन थाना पहुंची. इसी दौरान युवक ने छुपाकर रखी हुई पिस्टल से अपने सिर पर गोली मार ली.

भोपालः जबलपुर में एक इनामी आरोपी ने पुलिस अभिरक्षा में खुद को गोली मार ली. सिर में गोली लगने के कारण युवक को गंभीर अवस्था में एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां उसकी मौत हो गई. इस घटना को लेकर मानवाधिकार आयोग ने पुलिस अधीक्षक जबलपुर से प्रतिवेदन मांगा है.

जबलपुर जोन के पुलिस महानिरीक्षक ने बताया कि हनुमानताल पुलिस ने एक नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ के मामले में शुभम बैरागी  के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज किया था. पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर तीन हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था.

साइबर टीम ने दबिश देकर युवक को गिरफ्तार किया था. फरार युवक हथियार तस्करी में भी लिप्त था. टीम ने गिरफ्तारी के बाद युवक से पूछताछ की तो उसने बताया कि हथियार सिविल लाईन स्थित एक खंडहरनुमा मकान में छुपाकर रखे हुए है.

साइबर टीम आरोपी युवक को लेकर सिविल लाईन थाना पहुंची. इसी दौरान युवक ने छुपाकर रखी हुई पिस्टल से अपने सिर पर गोली मार ली, जिसे गंभीर अवस्था में उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां उसकी मौत हो गई. इस मामले में आयोग के सदस्य सरबजीत सिंह ने पुलिस अधीक्षक, जबलपुर से प्रतिवेदन मांगा है.

घटना की न्यायिक जांच के आदेश के साथ ही इस मामले में पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है। मृतक के परिजनों ने पुलिसकर्मियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए संबंधित पुलिसकर्मियों पर हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की है। पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) भगवंत सिंह चौहान ने बुधवार को बताया कि हनुमान ताल थाने की पुलिस ने नाबालिक लड़की से छेड़छाड़ के मामले में शुभम बैरागी (25) नामक बदमाश को विजय नगर इलाके से मंगलवार को गिरफ्तार किया था।

उन्होंने बताया कि इस मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में दो सहायक उप निरीक्षकों सहित पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है तथा घटना की न्यायायिक जांच के आदेश जारी किये गये हैं। चौहान ने कहा कि न्यायिक अधिकारी के समक्ष मृतक का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। वहीं दूसरी ओर मृतक युवक के परिजनों ने पुलिसकर्मियों पर शुभम की हत्या करने का आरोप लगाते हुए बुधवार को भान तलैया क्षेत्र में उसका शव सड़क पर रखकर विरोध प्रदर्शन किया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमध्य प्रदेशजबलपुरभोपालशिवराज सिंह चौहानह्यूमन राइट्सकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?