लाइव न्यूज़ :

एसटीएफ ने जब्त किया दो मुंहा सांप, वजन एक किलो, अंतरराष्ट्रीय कीमत लाखों में, तीन लोगों को पकड़ा, एक नाबालिग

By मुकेश मिश्रा | Updated: August 7, 2020 21:06 IST

एसटीएफ इंदौर इकाई के एसपी पदमविलोचन शुक्ला ने बताया कि पकड़े गए आरोपियो  में कृष्णपालसिंह पिता मोकम सिंह उम्र 24 साल निवासी ग्राम मेरखेडी तहसील हातोद, कमल चौहान पिता छगनलाल उम्र 21 साल निवासी ग्राम धरमपुरी तहसील सांवेर जिला इन्दौर, और एक 16 साल का किशोर है।

Open in App
ठळक मुद्देएसपी ने बताया कि सूचना मिली थी कि कृष्णपाल सिंह अपने अन्य साथियों के साथ सांवेर रोड पर धरमपुरी फाटे के पास दो मुहाँ सांप बेचने के लिए खड़ा है।सूचना पर एक टीम को  मुखबिर के बताए स्थान पर भेजा गया। एसटीएफ का एक आरक्षक  ग्राहक बनाकर नोट की गड्डी लेकर  कृष्णपाल के पास पहुंचा। जब्त सांप का वजन करीब 1 किलो बताया जा रहा है। इसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत लाखों में है।

इंदौरः इंदौर एसटीएफ इकाई ने एक दो मुंहा सांप (RED SAND BOA) बेचते हुए तीन लोगों को पकड़ा है। पकड़े गए लोगो मे एक नाबालिग है। वही जब्त सांप का वजन करीब 1 किलो है। सांप को वन विभाग के सुपुर्द किया गया है।

एसटीएफ इंदौर इकाई के एसपी पदमविलोचन शुक्ला ने बताया कि पकड़े गए आरोपियो  में कृष्णपालसिंह पिता मोकम सिंह उम्र 24 साल निवासी ग्राम मेरखेडी तहसील हातोद, कमल चौहान पिता छगनलाल उम्र 21 साल निवासी ग्राम धरमपुरी तहसील सांवेर जिला इन्दौर, और एक 16 साल का किशोर है।

एसपी ने बताया कि सूचना मिली थी कि कृष्णपाल सिंह अपने अन्य साथियों के साथ सांवेर रोड पर धरमपुरी फाटे के पास दो मुहाँ सांप बेचने के लिए खड़ा है। इस सूचना पर एक टीम को  मुखबिर के बताए स्थान पर भेजा गया। एसटीएफ का एक आरक्षक  ग्राहक बनाकर नोट की गड्डी लेकर  कृष्णपाल के पास पहुंचा।

25 लाख रुपये देखने के बाद आरोपियों ने दो मुंहा सांप अपने साथियों से लाने को कहा। नीले रंग की थैली में आरोपियों ने सांप रख कर लाए। जैसे ही सांप आया एसटीएफ की टीम ने सांप जब्त कर तीनों आरोपियों को पकड़ लिया। जब्त सांप का वजन करीब 1 किलो बताया जा रहा है। इसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत लाखों में है। जब्त सांप वन विभाग के सुपुर्द कर दिया गया है। वही आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमध्य प्रदेशइंदौर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद