लाइव न्यूज़ :

दो अस्पतालों के बीच उलझकर चली गई मरीज की जान, आयोग ने तलब किया प्रतिवेदन

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: July 8, 2020 21:09 IST

भोपाल शहर में दो अस्पतालों के बीच उलझकर बीते सोमवार को एक कोरोना पेशेंट की जान चली गई. बिजली कम्पनी के लाइन इंस्पेक्टर 59 वर्षीय वाजिद अली पीपुल्स हाईटेक अस्पताल मालवीय नगर में 13 दिन पहले किडनी के इलाज के लिये भर्ती हुए थे.

Open in App
ठळक मुद्देसोमवार सुबह उनकी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पाजिटिव आई तो शाम को उन्हें लेने चिरायु अस्पताल से एम्बुलेंस आई.पीपुल्स अस्पताल ने दोबारा भर्ती करने से मना कर दिया. स्ट्रेचर भी नहीं दिया. इस पर ड्रायवर पेशेंट को पार्किग एरिया में उन्हें जमीन पर ही पटककर चला गया.पीपुल्स अस्पताल के पीपीई किट में दो कर्मचारी आक्सीजन लेकर आए, उन्हें स्ट्रेचर पर लेटाया.

भोपालः दो अस्पतालों के विवाद में कोरोना पीड़ित मरीज की जान चली जाने पर मानव अधिकार आयोग ने जवाब तलब किया है. आयोग ने इस मामले में कलेक्टर, स्वास्थ्य विभाग और मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी से प्रतिवेदन मांगा है.

भोपाल शहर में दो अस्पतालों के बीच उलझकर बीते सोमवार को एक कोरोना पेशेंट की जान चली गई. बिजली कम्पनी के लाइन इंस्पेक्टर 59 वर्षीय वाजिद अली पीपुल्स हाईटेक अस्पताल मालवीय नगर में 13 दिन पहले किडनी के इलाज के लिये भर्ती हुए थे.

बीते सोमवार सुबह उनकी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पाजिटिव आई तो शाम को उन्हें लेने चिरायु अस्पताल से एम्बुलेंस आई. तबियत बिगड़ने लगी तो ड्राइवर उन्हें रास्ते से वापस ले आया, लेकिन पीपुल्स अस्पताल ने दोबारा भर्ती करने से मना कर दिया. स्ट्रेचर भी नहीं दिया. इस पर ड्रायवर पेशेंट को पार्किग एरिया में उन्हें जमीन पर ही पटककर चला गया.

बाद में पीपुल्स अस्पताल के पीपीई किट में दो कर्मचारी आक्सीजन लेकर आए, उन्हें स्ट्रेचर पर लेटाया. सीपीआर देने की कोशिश की, लेकिन तब तक उनकी सांसें टूट चुकी थीं. सीएमएचओ डा. प्रभाकर तिवारी ने कमेटी गठित कर मामले की जांच कराने का कहा है. इस मामले में आयोग के नरेन्द्र कुमार जैन ने प्रमुख सचिव, मध्य प्रदेश शासन, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, कलेक्टर, भोपाल तथ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, भोपाल से तीन सप्ताह में प्रतिवेदन मांगा है.

टॅग्स :मध्य प्रदेशभोपालह्यूमन राइट्सडॉक्टरशिवराज सिंह चौहान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

ज़रा हटकेपैंट ओपन और कई बार नशे में गिरे?, ड्यूटी के दौरान शराब पी रखी थी समेली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. विनय कुमार सिंह?

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?