लाइव न्यूज़ :

पुलिस कर्मियों के खिलाफ मारपीट कर रुपए छीनने का आरोप, आयोग ने मांगा जवाब

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: July 9, 2020 19:09 IST

मानव अधिकार आयोग के अनुसार बैतूल जिले के भीमपुर तहसील क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले ग्राम वारेढाना के रहने वाले दो आदिवासी भाइयों ने मोहदा थाना के पुलिसकर्मियों के खिलाफ छोटे भाई के साथ मारपीट कर रुपए छीनने का गंभीर आरोप लगाया है.

Open in App
ठळक मुद्देघटना में युवक की मौत भी होना सामने आया है. इस घटना की शिकायत मृतक के भाइयों ने बीते मंगलवार जिला मुख्यालय पर पहुंचकर एसपी से की है.शिकायतकर्ता शोभाराम नर्रे, राजाराम नर्रे पिता सम्मल नर्रे ने मोहदा थाने में पदस्थ पुलिसकर्मियों की नामजद शिकायत करते हुये भाई की मौत का जिम्मेदार ठहराया है. पुलिस थाना मोहदा के पुलिसकर्मियों ने उनके भाई गंजु सिंग नर्रे से रुपए छीनकर उससे मरणावस्था तक मारपीट की.

भोपालः मध्य प्रदेश मानव अधिकार आयोग ने दो आदिवासी भाइयों के साथ पुलिस द्वारा मारपीट करने और उनसे रुपए छीनने के आरोप में, पुलिस अधीक्षक बैतूल से जवाब मांगा है.

मानव अधिकार आयोग के अनुसार बैतूल जिले के भीमपुर तहसील क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले ग्राम वारेढाना के रहने वाले दो आदिवासी भाइयों ने मोहदा थाना के पुलिसकर्मियों के खिलाफ छोटे भाई के साथ मारपीट कर रुपए छीनने का गंभीर आरोप लगाया है.

इस घटना में युवक की मौत भी होना सामने आया है. इस घटना की शिकायत मृतक के भाइयों ने बीते मंगलवार जिला मुख्यालय पर पहुंचकर एसपी से की है. शिकायतकर्ता शोभाराम नर्रे, राजाराम नर्रे पिता सम्मल नर्रे ने मोहदा थाने में पदस्थ पुलिसकर्मियों की नामजद शिकायत करते हुये भाई की मौत का जिम्मेदार ठहराया है.

आवेदकों ने शिकायत में उल्लेख किया है कि पुलिस थाना मोहदा के पुलिसकर्मियों ने उनके भाई गंजु सिंग नर्रे से रुपए छीनकर उससे मरणावस्था तक मारपीट की. इसके बाद जंगल में उसे लावारिस छोड़ दिया. इस मामले में आयोग ने पुलिस अधीक्षक, बैतूल से तीन सप्ताह में प्रतिवेदन मांगा है.

युवक ने पुलिस कस्टडी में फंदा लगाकर जान दी :

राजगढ थाने की अभिरक्षा में बंद युवक प्रदीप डामोर ने बीते मंगलवार तड़के थाना परिसर के पास सोसायटी ग्राउंड में पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी. उसके परिजनों ने पुलिसकर्मियों पर मारपीट और हत्या का आरोप लगाया है. एसपी ने एक एएसआई, दो आरक्षक व एक सैनिक को निलंबित कर जांच के आदेश दिये है.

जानकारी के अनुसार प्रदीप ने हाल ही में भागकर युवती से शादी की थी. तेरह मई को युवती के परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज करवाई थी. बीते सोमवार देर शाम युवती के परिजन प्रदीप और युवती को लेकर राजगढ़ थाने पहुंचे.

युवती को परिजनों को सौंप दिया. प्रदीप के साथ कोई अप्रिय घटना न हो, इसलिये उसे थाने पर बैठाया था. बीते मंगलवार तड़के उसने जान दे दी. इस मामले में आयोग ने पुलिस अधीक्षक, राजगढ़ से एक माह में संबंधित रिकार्ड सहित प्रतिवेदन मांगा है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीशिवराज सिंह चौहानह्यूमन राइट्सभोपालमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?