लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: खौफनाक मंजर, धारदार हथियार से पत्नी का सिर काटकर देवी-देवताओं को चढ़ाया, बेटे ने खोली पोल

By भाषा | Updated: September 3, 2020 17:57 IST

सिंगरौली जिला मुख्यालय से करीब 25 किलोमीटर दूर कोतवाली पुलिस थाना बैढ़न के ग्राम बसौड़ा में बुधवार तड़के लगभग दो बजे हुई । महिला की चीख सुनकर उसके दोनों बेटे कमरे में आये और उसका सिर एवं धड़ अलग-अलग देखकर बेहोश हो गये थे।

Open in App
ठळक मुद्दे हथियार से अपनी 45 वर्षीय पत्नी के सिर को धड़ से अलग कर अपने देवी-देवताओं को खुश करने के लिए चढ़ा दिया।धड़ को घर के एक कमरे में गड्ढा खोदकर दबा दिया और सिर को अपने पूजा वाले कमरे में ले जाकर गाड़ दिया। ग्राम बसौड़ा निवासी बिट्टी की हत्या उसके पति बृजेश केवट ने बुधवार तड़के करीब 2 बजे कर दी।

सिंगरौलीः मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के एक गांव में नर बलि का मामला सामने आया है। 50 वर्षीय एक व्यक्ति ने धारदार हथियार से अपनी 45 वर्षीय पत्नी के सिर को धड़ से अलग कर अपने देवी-देवताओं को खुश करने के लिए चढ़ा दिया।

आरोपी को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह घटना सिंगरौली जिला मुख्यालय से करीब 25 किलोमीटर दूर कोतवाली पुलिस थाना बैढ़न के ग्राम बसौड़ा में बुधवार तड़के लगभग दो बजे हुई । महिला की चीख सुनकर उसके दोनों बेटे कमरे में आये और उसका सिर एवं धड़ अलग-अलग देखकर बेहोश हो गये थे।

कुछ देर बाद होश आने पर दोनों बेटों ने पुलिस को इस घटना की जानकारी दी

कुछ देर बाद होश आने पर दोनों बेटों ने पुलिस को इस घटना की जानकारी दी। पत्नी की बलि चढ़ाने के बाद आरोपी ने उसके धड़ को घर के एक कमरे में गड्ढा खोदकर दबा दिया और सिर को अपने पूजा वाले कमरे में ले जाकर गाड़ दिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप शेंडे ने बृहस्पतिवार को बताया, ‘‘ग्राम बसौड़ा निवासी बिट्टी की हत्या उसके पति बृजेश केवट ने बुधवार तड़के करीब 2 बजे कर दी। उसने अपनी पत्नी की गर्दन पर बलुआ (कुल्हाड़ी जैसा हथियार) से वार कर हत्या को अंजाम दिया।

इसके बाद कमरे में एक गड्ढा खोदकर पत्नी के धड़ को दबा दिया और कटे सिर को दूसरे कमरे में बने पूजा स्थल पर गाड़ दिया।’’ उन्होंने कहा कि पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। शेंडे ने बताया कि बुधवार सुबह पूरी घटना की जानकारी इन दोनों भाइयों ने पुलिस को दी और इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपी को पास के ही एक गांव से गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने कहा कि सुबेन्द्र एवं मनोज के अनुसार उनके पिता बृजेश ने कुछ देवी-देवताओं को प्रसन्न करने के लिए अपनी पत्नी की हत्या की है।

हत्या की जड़ तक जाने के लिए मैं स्वयं आरोपी से पूछताछ कर रहा हूं

उन्होंने कहा कि आरोपी ने जब अपनी पत्नी पर वार किया था तो उसकी आखिरी चीख सुनकर उसके दोनों पुत्र सुबेन्द्र केवट एवं मनोज केवट घटनास्थल पर पहुंचे थे और उन्होंने अपनी मां के सिर से अलग हुए धड़ के वीभत्स दृश्य को देखा था। शेंडे ने बताया कि आरोपी ने देवी-देवताओं को प्रसन्न करने के लिए कुछ दिन पहले एक बकरे को काटकर भी अपने पूजा वाले कमरे में दबा दिया था। उन्होंने कहा, ‘‘इस हत्या की जड़ तक जाने के लिए मैं स्वयं आरोपी से पूछताछ कर रहा हूं।

हालांकि, प्रारंभिक तौर पर उनके दो बेटों के बयानों के अनुसार ऐसा लगता है कि इस व्यक्ति ने अंधविश्वास में अपनी पत्नी की हत्या की है।’’ इसी बीच, कोतवाली पुलिस थाना बैढ़न के अंतर्गत आने वाले सासन चौकी प्रभारी बीपेंद्र पाठक ने बताया कि आरोपी के घर में पांच हवन कुंड, देवी-देवताओं के लिए लगाये जाने वाले लाल, हरे एवं पीले रंग के करीब 100 झंडे, कमरे में चबूतरा और उस पर जलते हुए दीपक के साथ-साथ करीब डेढ़ बोरी राख पड़ी मिली थी।

तीन साल की बच्ची का शव मिला, पिता ने लगाया रंजिश में हत्या का आरोप

लखीमपुर खीरी जिले के सिंहाई इलाके के एक गांव में बृहस्पतिवार को तीन साल की बच्ची का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ। परिजनों का आरोप है कि पुरानी रंजिश के कारण यह हत्या हुई । पुलिस ने बताया कि शव बच्ची के गांव में उसके घर के पास के एक गन्ने के खेत से बरामद हुआ है। बच्ची बुधवार से लापता थी।

बच्ची के पिता ने आरोप लगाया है कि गांव के ही लेखराम ने पुरानी दुश्मनी के कारण बेटी की हत्या की है। उन्होंने पुलिस को दी गयी शिकायत में आरोप लगाया कि आरोपी ने दुश्मनी के कारण उसकी बेटी का पहले अपहरण किया बाद में मार दिया । पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में पिता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है ताकि मौत के कारणों का पता लग सके। 

टॅग्स :मध्य प्रदेशक्राइम न्यूज हिंदीहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?