लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश : इंदौर में एएसपी की बहु ने आत्महत्या की, सुसाइड के कारणों का खुलासा नहीं

By मुकेश मिश्रा | Updated: August 25, 2024 21:56 IST

शादी के अभी दो माह भी नहीं हुए थे और बहू श्रेया ने मायके जाकर कर ली आत्महत्या, 12 जुलाई को ही हुई थी शादी

Open in App

Madhya Pradesh News:इंदौर में एडिशनल एसपी की बहु ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। एमआईजी पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमॉर्टम कराया और मोबाइल जब्त कर लिया है। आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। उसकी शादी के अभी दो माह भी नहीं हुए थे।

एडिशनल एसपी तरुणेंद्र सिंह बघेल की बहु ने मायके में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। एमआईजी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। शव का पोस्ट मार्टम करवाया गया है। 12 जुलाई को ही श्रेया की वरुण सिंह से शादी हुई थी। अभी तक आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस ने जांच के लिए श्रेया का मोबाइल जब्त कर लिया है।

एक माह पहले हुई थी शादी

एमआइजी टीआई मनीष लोधा के अनुसार 28 वर्षीय श्रेया सिंह की शादी 12 जुलाई को वरुण सिंह से शादी हुई थी। श्रेया का मायका खजराना रोड़ पर क्लासिक पूर्णिमा इस्टेट में है, जहां वह आई थी। श्रेया ने मायके में ही फांसी पर लटककर आत्महत्या कर ली। घरवालों को सुबह 7 बजे घटना की जानकारी लगी।

बेटी को फांसी फंदे पर लटकता देख मां अलका ने नजदीकियों को इसकी खबर दी। सहकारिता विभाग में पदस्थ सौरभ प्रताप सिंह ने पुलिस को मामले की सूचना दी। और शव को फंदे से नीचे उतारा। एसीपी नरेंद्र रावत के मुताबिक स्वजन अभी कथन देने की स्थिति में नहीं है। श्रेया के फोन की जांच करवाई जाएगी।

टॅग्स :Madhya PradeshIndore
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

भारतमध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव ने स्कूली छात्रों को बांटे किताबें-साइकिलें, बच्चों पर बरसाए फूल

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा