लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों के जवाब में भेजे गए सरकार विरोधी संदेश, मामला दर्ज

By भाषा | Updated: May 24, 2020 17:36 IST

शिवम टांक ने युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष गौरव जैन को पूरा मामला बताया। जैन ने बिजली कम्पनी के कार्यालय जाकर देखा तो वे हैरान रह गए, क्योंकि कई आवेदनों के निराकरण के दौरान इसी प्रकार की सरकार विरोधी टिप्पणियां लिखी हुई थीं। जैन ने मामले की जानकारी आगर दौरे पर आए देवास—शाजापुर के भाजपा सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी को दी थी। जैसे ही उक्त मामले की जानकारी बिजली कम्पनी के अधिकारियों को लगी, तो आनन—फानन में अधिकारियों ने कार्रवाई की। 

Open in App
ठळक मुद्देतीन कर्मचारियों ने कथित रूप से दुरूपयोग कर 71 उपभोक्ताओं द्वारा की गई ऑनलाइन शिकायतों के जवाब में प्रदेश की भाजपा नीत सरकार के विरोध में संदेश भेजे हैं। आरोपियों के खिलाफ शनिवार रात आगर पुलिस थाने में आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया

आगर मालवा: मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी लिमिटेड के ऊर्जा पोर्टल की आईडी एवं पासवर्ड का दो महीने पहले हटाए गए तीन कर्मचारियों ने कथित रूप से दुरूपयोग कर 71 उपभोक्ताओं द्वारा की गई ऑनलाइन शिकायतों के जवाब में प्रदेश की भाजपा नीत सरकार के विरोध में संदेश भेजे हैं। इन उपभोक्ताओं ने अप्रैल—मई महीनों में बिजली का बिल अधिक आने पर इसमें सुधार करने, लाइन बंद होने, वोल्टेज कम होने सहित अन्य प्रकार की शिकायतें की थीं।

इस मामले में मार्च माह में हटाए गए तीन आउटसोर्स कर्मचारियों-कम्प्यूटर ऑपरेटर सतीश सोनी, कमलेश मालवीय और गोपाल सिंह राजपूत के खिलाफ शनिवार रात आगर पुलिस थाने में आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। इसके अलावा, मामले को गंभीरता से लेते हुए विद्युत कंपनी के अधीक्षण यंत्री जे आर कनखरे ने लापरवाही एवं अनियमितता बरतने को लेकर बिजली कम्पनी के आगर के कार्यपालन यंत्री एस एस भदोरिया और आगर शहर सहायक यंत्री का प्रभार संभाल रहे प्रदीप सिंह दांगी को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया है।

सतीश सोनी, कमलेश मालवीय और गोपाल सिंह राजपूत को आगर शहर में 55 लाख रूपये की राजस्व क्षति पहुंचाने के आरोप में मार्च 2020 में नौकरी से हटा दिया गया था। इन तीनों ने आईडी एवं पासवर्ड का दुरूपयोग कर कम्पनी के पोर्टल पर इन शिकायतों के जवाब में कथित तौर पर लिखा कि ‘‘अगर बिल में छूट पानी है तो बीजेपी को हटाना है’’, ‘‘कांग्रेस को लाना है, 100 रूपये का बिल आना है’’ और ‘‘बीजेपी हटाओ, कांग्रेस लाओ, 100 यूनिट पर 100 रूपए बिल पाओ।’’ ऑनलाइन आवेदनों के निराकरण के दौरान लिखी गई टिप्पणी की जानकारी छात्र नेता शिवम टांक को शुक्रवार शाम उपभोक्ताओं ने दी थी।

शिवम टांक ने युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष गौरव जैन को पूरा मामला बताया। जैन ने बिजली कम्पनी के कार्यालय जाकर देखा तो वे हैरान रह गए, क्योंकि कई आवेदनों के निराकरण के दौरान इसी प्रकार की सरकार विरोधी टिप्पणियां लिखी हुई थीं। जैन ने मामले की जानकारी आगर दौरे पर आए देवास—शाजापुर के भाजपा सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी को दी थी। जैसे ही उक्त मामले की जानकारी बिजली कम्पनी के अधिकारियों को लगी, तो आनन—फानन में अधिकारियों ने कार्रवाई की। 

टॅग्स :मध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला